एक्सप्लोरर

ऑटो में महिला को बंधक बनाकर तीन लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हापुड़ में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात से सनसनी मच गई. जानकारी के मुताबिक युवती नोएडा के मॉल में काम करती थी. वह गाजियाबाद जाने के लिए ऑटो से निकली थी.

हापुड़: गाज़ियाबाद के विजयनगर से 30 वर्षीय महिला को ऑटो में अगवा कर गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है. गाजियाबाद के मसूरी थाने से कुछ दूरी पर महिला को ऑटो से फेंककर बदमाश फरार हो गये. गैंगरेप पीड़िता का मसूरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है. पीड़िता द्वारा हापुड़ पुलिस को जानकारी देने के बाद हापुड के पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है. तीनों आरोपियों की तलाश में पिलखुवा पुलिस जुटी है.

नोएडा के मॉल में काम करती है युवती

दरअसल, गाज़ियाबाद निवासी महिला नोएडा के मॉल में काम करती है. वह रात के समय नोएडा से गाजियाबाद के लिए ऑटो से निकली थी, इसके बाद ऑटो में सवार तीन लोगों ने उसे बंधक बना लिया और उसे मसूरी थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी पीड़िता को पिलखुआ क्षेत्र में ऑटो से उतारकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर पिलखुआ पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और पिलखुआ पुलिस द्वारा महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है. हापुड़ पुलिस का दावा है कि, जल्द ही तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

वहीं, इस पूरे मामले में जनपद हापुड एसपी नीरज जादोन का कहना है, कि आज सुबह गाज़ियाबाद पुलिस ने हापुड पुलिस को मामले की सूचना दी थी, कि महिला के साथ घटना घटित हुई है, जिसके बाद हापुड पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए महिला की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा. फिलहाल, पुलिस द्वारा बताए गया घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

फर्जी आईडी के सिमकार्ड से बैंक खाते खुलवाकर मनी लॉन्ड्रिंग करने वाला एक और गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget