एक्सप्लोरर

Etawah: इटावा सफारी पार्क में तेंदुआ मचा रहा उत्पात, 100 से ज्यादा काले हिरणों की जान पर आई आफत

Etawah News: तेंदुआ इटावा सफारी में बने एंटीलॉप सफारी में घुस गया है. वहां उसने काले हिरणों का शिकार करना शुरू कर दिया है. तेंदुए को पकड़ने के लिए सफारी में पिंजड़े भी लगाए गए हैं.

Etawah Safari Park: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा सफारी पार्क में तेंदुए के हमले से बेशकीमती काले हिरणों की मौत थम नहीं रही है. यहां सफारी प्रशासन ने 4 हिरणों की बीमारी से तो 2 काले हिरणों की तेंदुए के हमले से मौत की बात कही है. 350 हेक्टेयर में बनी इटावा लायन सफारी में बनी एंटीलोप (काले हिरण) सफारी में जंगल के रास्ते तेंदुआ घुस गया. तेंदुआ सफारी के कैमरे में भी नजर आया. 

100 से ज्यादा काले हिरण हैं
तेंदुए को काबू में करने के लिए सफारी प्रशासन दिन-रात जागकर गश्त कर रहा है. लाठी डंडो के साथ ढोल नगाड़े और तेज आवाज कर सफारी से तेंदुए को भगाने की कोशिश की जा रही है. पकड़ने के लिए पिंजड़े भी लगाए गए हैं. इटावा सफारी पार्क में बनी एंटीलोप सफारी में 100 से ज्यादा काले हिरण मौजूद हैं.

प्रशासन मौत पर डाल रहा पर्दा
350 हेक्टर में बनी इटावा सफारी पार्क मैं एंटीलॉप सफारी (काले हिरण) जो कि वन्य जीव संरक्षण टाइप-1 की श्रेणी में आते हैं की सुरक्षा के लिए वन विभाग से लेकर भारत सरकार कई तरह के इंतजाम करने में लगी रहती है. वहीं इटावा में पिछले कई दिनों से काले हिरणों की मौत का सिलसिला बराबर जारी है लेकिन सफारी प्रशासन काले हिरणों की मौत की संख्या पर पर्दा डालने में लगा हुआ है. 

अपर्णा यादव ने राज ठाकरे के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

पकड़ा नहीं जा सका
दरअसल जंगल के रास्ते एक तेंदुआ इटावा सफारी में बने एंटीलॉप सफारी में घुस गया है. वहां उसने काले हिरणों का शिकार करना शुरू कर दिया है. तेंदुए को पकड़ने के लिए सफारी प्रशासन ने कई तरह के इंतजाम किए हैं लेकिन अभी तक हाथ खाली हैं. तेंदुआ अभी पकड़ से दूर बना हुआ है. कहा जा रहा है कि इस बीच तेंदुए ने दर्जनों हिरणों को शिकार बनाया है.

दिन-रात गश्त की जा रही
दूसरी तरफ सफारी प्रशासन तेंदुए के हमले से मात्र दो हिरणों की मौत बता रहा है जबकि बाकी की एक्सीडेंटल मौत बताई जा रही है. हालांकि गनीमत यह है कि कुछ दिनों पहले सफारी प्रशासन सफारी में किसी तेंदुए के होने की बात मानने से ही इंकार कर रहा था. जब नाइट विजन कैमरा में तेंदुए की तस्वीर सामने आई तब सफारी प्रशासन नींद से जागा और अब अफरा-तफरी मची है. तेंदुए को काबू में करने के लिए दिन-रात गश्त की जा रही है. 

हिरणों की जिंदगी खतरे में
सफारी के दर्जनों कर्मचारी लाठी-डंडों के साथ तेंदुए को सफारी से भगाने की कोशिश में लगे हुए हैं तो वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए सफारी में पिंजड़े भी लगाए गए हैं लेकिन फिलहाल तेंदुआ सफारी प्रशासन के हाथ नहीं लग पाया है. ऐसे में सफारी में बने एंटी लॉप सफारी में मौजूद 100 से ज्यादा बेशकीमती काले हिरणों की जिंदगी खतरे में पड़ी हुई है

एबीपी गंगा से बात करते हुए सफारी के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने स्वीकार तो किया कि तेंदुआ सफारी में घुस आया है और उसको पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं वही रेंजर विनीत सक्सेना सफारी में 6 काले हिरणों की मौत की पुष्टि कर रहे हैं.

Hardoi News: हरदोई में दारोगा पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, इस मामले को लेकर थाने पहुंची थी पीड़िता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget