एक्सप्लोरर

Etah Accident: आवारा पशु से टकराकर पलट गई यूपी रोडवेज की बस, एक यात्री की मौत, 14 घायल

Etah Bus Accident: एटा में बीती रात कानपुर से मेरठ जा रही यूपी रोजवेज की बस आवारा पशु से टकराकर पलट गई. इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 14 घायल हो गए हैं. इनमें से 3 हालत गंभीर है.

Etah Bus Accident: यूपी के एटा जनपद में बीती रात कानपुर से मेरठ (Kanpur To Meerut) जा रही सोहराब गेट डिपो की बस आवारा पशु से टकराकर पलट गई. जिससे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 14 यात्री घायल हो गए हैं. इस बस में कुल 23 यात्री सवार थे. सभी घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज (Etah Medical College) में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है. 
 
आवारा जानवर से टकराकर पलटी बस
ये दर्दनाक हादसा नेशनल हाईवे 91 पर छछैना पुल के पास रात करीब 11 बजे हुआ, जब यूपी रोडवेज की ये बस कानपुर से मेरठ की ओर जा रही थी. तभी छछेना पुल के पास बस के सामने अचानक एक आवारा पशु आ गया जिससे टकराने के बाद बस पलट गई. इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की दबकर मौत हो गई और 14 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. जिन्हें एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है. बस के कंडक्टर शिवेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में कुल 23 यात्री सवार थे. 
 
वहीं दूसरी तरफ बस के एक यात्री साहूकार ने बताया कि ड्राइवर ने बेबर में ढाबे पर खाना खाते समय शराब पी थी. इस हादसे में उनके साले जसवंत की मौत हो गई है. वहीं एक और चश्मदीद ने बताया कि जब बस पलटी तो इसमें 40-50 यात्री सवार थे. हम पीछे बैठे थे. 
 
घायलों से मिले अपर पुलिस अधीक्षक
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. एटा के अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद वो घायलों का हालचाल लेने मेडिकल कॉलेज भई गए. इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आवारा जानवर से टकराने की वजह से बस हादसे का शिकार हुई. इस हादसे में एक की जान चली गई और 14 लोग घायल हैं. 
 
ये भी पढ़ें- 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
'कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं', CM योगी ने दी सख्त चेतावनी
'कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं', CM योगी ने दी सख्त चेतावनी
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget