एक्सप्लोरर

UP News: मेनका गांधी ने इस्कॉन पर लगाए गंभीर आरोप, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी ये प्रतिक्रिया

Keshav Prasad Maurya Etah Visit: मेनका गांधी ने इस्कॉन पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी. अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ी घोषणा की है.

UP News: एटा (Etah) दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने बीजेपी सांसद मेनका गांधी (BJP MP Maneka Gandhi) के आरोपों पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मेनका गांधी के आरोपों की जांच होगी. अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई भी होगी. बता दें कि 'इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस' (ISKCON) पर मेनका गांधी ने तीखा हमला बोला था. उन्होंने आरोप लगाया था कि इस्कॉन अपनी गौशालाओं की गायों को कसाइयों के हाथों बेचता है. मेनका गांधी के बयान पर हंगामा मच गया था.

'गौवंशों की सुरक्षा के लिए खुली हैं गौशालाएं'

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गौवंशों की सुरक्षा के लिए गौशालायें खोली हैं. लाखों गौवंशों के भोजन और रखरखाव की व्यवस्था सरकार ने की है. उन्होंने अधिकारियों को निराश्रित गौवंशों की हत्या रोकने का आदेश दिया. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसानों की फसल को चरने नहीं दिया जाएगा. गोचर भूमि पर हरी घास उगाकर गौवंशों को खिलाया जाएगा. विधानसभा और विधान परिषद में भर्ती घोटाले के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच की सिफारिश सीबीआई से की गई है.

विधायिका और न्यायपालिका के मुद्दे पर ज्यादा टिप्पणी करना ठीक नहीं है. हाईकोर्ट से सीबीआई जांच का आदेश न्यायपालिका के दायरे में आता है. ओबीसी माहिलाओं को रिजर्वेशन दिए जाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी भी पिछड़े वर्ग का हक नहीं दिया. बीजेपी आबादी से ज्यादा विधायक, सांसद महिलाओं को भी बनाएगी और हर वर्ग को सम्मान देने का काम करेगी.

डिप्टी सीएम का पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना

जनपद की खस्ताहाल सड़कों का ठीकरा केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व की सरकारों पर फोड़ा. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में सड़कों पर बहुत गड्ढे हुआ करते थे. फंड में ठेकेदार की मिलीभगत से जमकर भ्रष्टाचार होता था. बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने के बाद सड़कों का जाल बिछाया. उन्होंने गड्ढे वाले सड़कों को दीवाली तक भरने का आश्वासन दिया.

उपमुख्यमंत्री ने विकास के लिये जिले को 100 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी. उन्होंने कहा कि सूखे जलाशय, नहर और तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा. अवैध कब्जा को अभियान चलाकर हटाया जाएगा. उन्होंने दोहराया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 2014 से भी अच्छा प्रदर्शन करेगी  और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.  

Madhya Pradesh में यूपी BJP नेताओं को मिली जिम्मेदारी पर बोले अखिलेश यादव- मुंह की खाएंगे 100 बीजेपी विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget