एक्सप्लोरर

एटा कांड: बहू दिव्या ने पहले परिवार के चारों सदस्यों को मारा, फिर खुद कर ली आत्महत्या

एटा पांच लोगों के हत्याकांड मामले पर बहू दिव्या को ही हत्यारा माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि दिव्या ने पहले अपने बहन, ससुर और दोनों बच्चों को मारा, फिर खुद आत्महत्या कर ली।

एटा, एबीपी गंगा। यूपी के एटा जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को अलीगढ़ मंडल के डीआईजी डॉ.प्रतिंदर सिंह ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात और घटनास्थल का मुआयना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पांच में से चार लोगों की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। वहीं एक साल के बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण  Smothering यानी गला घोंटकर मारना आया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को मर्डर की धाराओं में तरमीम करके इंवेस्टिगेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फोरेंटिक टीम को फिर से घटनास्थल पर जांच के लिए बुलाया गया है। 

एटा कांड: बहू दिव्या ने पहले परिवार के चारों सदस्यों को मारा, फिर खुद कर ली आत्महत्या

अलीगढ़ मंडल के डीआईजी डॉ. प्रतिंदर सिंह ने सोमवार को एटा पहुंचकर दो दिन पूर्व कोतवाली नगर क्षेत्रश्रृंगार नगर में हुई एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत के घटनास्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ एटा के जिला अधिकारी सुखलाल भारती और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह और मृतकों के परिजन भी थे।

बता दें कि 25 अप्रैल को एटा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था। जिसमें 75 वर्षीय राजेश्वर पचौरी, उनकी बहू दिव्या (25), दिव्या की बहन बुलबुल (23), दिव्या का बेटा आरुष (8) और दूसरा बेटा आरब (1) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।इसें परिजन हत्या की आशंका जता रहे है, जबकि पुलिस का कहना है कि इसमें दिव्या ने तीन लोगों के खाने में मादक पदार्थ खिलाकर और एक साल के बेटे का मुंह बांधकर सांस घोटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद की हाथ की नस काटर और हार्पिक और सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली।

Etah-murder1

हत्या और आत्महत्या के बीच झूल रही इस स्टोरी के बीच दो दिन पूर्व कोतवाली नगर क्षेत्र के श्रृंगार नगर में एक परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में अलीगढ़ के डीआईजी डॉ. प्रतिंदर सिंह ने कहा कि जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उसमें चार लोगों के मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, इसलिए उनका बिसला प्रिजर्व किया गया है। 

उन्होंने कहा कि हम साक्ष्य एकत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं । इसमे एक पीएम रिपोर्ट में Smothering (मुंह दबाकर सांस घोटकर मारनाआया हैउसके बेसिस पर हम इस पूरे घटनाक्रम को  मर्डर की धाराओं में तरमीम करके इसकी जांच कर रह हैं। उन्होंने कहा कि फिर भी जो साक्ष्य आएंगे, उसके मुताबिक घटना पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Etah-murder2

उन्होंने कहा कि इस मामले में बिसरा प्रिजर्व किया गया है तो इसमे जहर का कोई उल्लेख है। यहां फोरेंसिक टीम के द्वारा सैंपल कलेक्ट किये गए हैंउनको फोरेंसिक लैब भेजा जाएगाउसके जो परिणाम आएंगे, उसके आधार पर हम आगे कुछ कहने की स्थिति में होंगे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए बेस्ट पॉसिबल इन्वेस्टिगेशन टीम कार्य करेगी और फोरेंसिक टीम को री कंस्ट्रक्शन ऑफ सीन के लिए भी बुलाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो बिसरा प्रिजर्व हुए हैं, उसमें एफएसएल के डायरेक्टर से बात कर जल्दी से जल्दी परिणाम लाने को कहेंगे।

डीआईजी ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने कहा है कि जो भी टीम आप बनाये उसके द्वारा विवेचना निष्पक्ष हो और साक्ष्यों के आधार पर जल्द से जल्द उसका पर्दाफाश हो।

यह भी पढ़ें:

एटा में एक ही परिवार के 5 शव मिलने से सनसनी, हत्या-आत्यहत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
Embed widget