एक्सप्लोरर

एटा में दलित की बारात को निकलने से दबंगों ने रोका, जमकर हुआ बवाल, एक सिपाही को लगी चोट

Etah News: घटना की ख़बर मिलते ही कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाह समारोह संपन्न कराया गया. गांव में पुलिस फोर्स तैनात हैय.

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा में दलित की बारात के रास्ते को लेकर विवाद हो गया. ठाकुर समाज के लोगों ने नई परंपरा का हवाला देकर अपने घरों के सामने से बारात निकालने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी देखने को मिली. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया गया और बारात को निकाला गया. पुलिस सरंक्षण में दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे कराए गए. इस विवाद के दौरान एक सिपाही सुनील कुमार की कनपटी पर भी चोट लग गई है. 

खबर के मुताबिक एटा के ढकपुरा गांव थाना अवागढ़ में हाथरस से विवेक नाम के युवक की बारात आई थी. लड़की के पिता नहीं है और मां मंदबुद्धि है इसलिए गांव के लोगों द्वारा आर्थिक सहयोग कर लड़की की शादी करवाई जा रही थी. बीती रात करीब 9 बजे बारात चढ़ने के रास्ते को लेकर विवाद हो गया. बारात ले जाने के दो रास्ते थे एक सीधा और चौड़ा रास्ता 200 मीटर की दूसरी प और दूसरा 600 मीटर की दूरी पर था जो ठाकुरों के मोहल्ले से होकर जाता है. 

बारात चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद
लड़की वाले 600 मीटर वाले रास्ते से बारात लाना चाहते थे, जिस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताईं. विवाद बढ़ने पर थाना अवागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाया और बारात को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में ही आगे रवाना किया गया. इस दौरान मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके. गांव में फ़िलहाल शांति व्यवस्था कायम है. मौके पर एहतियातन पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. 

हालांकि इस पूरे विवाद के दौरान एक सिपाही सुनील कुमार की कनपटी पर गहरी चोट आई है. लेकिन, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि ये चोट गोली के छर्रे से लगी है या किसी पत्थर से लगी है. घायल सिपाही को आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. इस पूरे मामले पर एटा के एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कहा कि बारात चढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. पुलिस के समझाने पर दोनों पक्ष मान गए. और उसी रास्ते से बारात चढ़ी. दोनों का विवाह संपन्न हो गया है. 
 
एसएसपी ने कहा कि शादी विवाह में किसी को भी कोई रास्ता नहीं रोकना चाहिए. दलित लड़की की शादी में गांव के भी सभी लोगों ने सहयोग किया क्योंकि लड़की के पिता नहीं थे. गांव में स्थिति एकदम सामान्य है लेकिन, एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है.

ईरान में धार्मिक यात्रा पर गए लोग फंसे, लगाई मदद की गुहार, सपा सांसद ने लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget