एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, तमंचे, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद

यूपी के  मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.

Muzaffarnagar Police Encounter: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार की दोपहर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए. घायल बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. 

फरार बदामाश को भी किया गिरफ्तार 
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश किसी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे. मुठभेड़ के दौरान बदमाशों का तीसरा साथी मौके का फायदा उठाकर भागने लगा तो पुलिस ने काम्बिंग के दौरान उसे भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने पिछले दिनों लूट का प्रयास करते हुए एक व्यापारी को भी गोली मारी थी. पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश अरुण पुत्र संतराम के खिलाफ थाना खतौली छपार नई मंडी में 9 मुकदमे दर्ज हैं.

चेकिंग कर रही थी पुलिस 
मुजफ्फरनगर में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस भोपा रोड पर चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने लगे. चेकिंग कर रही पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया और जैसे ही बदमाश पचेंडा रोड से नसीरपुर की ओर मुड़े तो उनकी बाइक फिसल गई.

बदमाशों ने की फायरिंग 
पुलिस को अपनी ओर आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गई. जबकि, तीसरा बदमाश गन्ने को खेतों में छिप गया. पुलिस ने तलाशी के दौरान गन्ने के खेत में छिपे बदमाश को भी दबोच लिया. पकड़े गए बदमाशों की पहचान अरुण पुत्र संत राम निवासी गांव टिटोडा थाना खतौली मुजफ्फरनगर और अक्षय उर्फ बलवंत पुत्र देवेंद्र निवासी बिरालसी थाना चरथावल के रूप में हुई है.

व्यापारी को मारी थी गोली  
पुलिस के अनुसार बदमाश किसी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पकड़े गए बदमाश अरुण पर लगभग 9 मुकदमे दर्ज हैं. पकड़े गए बदमाशों ने पिछले दिनों लूट का प्रयास करते हुए एक व्यापारी मनोज गुप्ता को उस समय गोली मार दी थी जब वो अपनी दुकान बंद करके घर वापस लौट रहा था. घटना के बाद से ही पुलिस को इन बदमाशों की तलाश थी. 

ये भी पढ़ें: 

मिट्टी खोद रही महिलाएं ढेर में दबीं, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीन को बचाया गया एक की मौत

Pegasus Spy Case: विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, बोले- नकारात्मक राजनीति से देश का माहौल खराब करने की कोशिश

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget