एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, इनामी बदमाश को लगी गोली, सिपाही भी हुआ घायल

लॉकडाउन के समय में भी उत्तर प्रदेश में अपराधी मस्त हैं. मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने इनामी बदमाश को धर दबोचा है.

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। लॉकडाउन के दौरान भी उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. भले ही अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में हों लेकिन मुजफ्फरनगर पुलिस बदमाशों की हरकतों के भांपते हुए उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया.

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने इनामी बदमाश को धर दबोचा है. मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हुआ तो वहीं बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग से एक सिपाही को भी गोली लगी है. पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है. जबकि, मुठभेड़ को दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।

दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र का है, जंहा मंगलवार को लूट की योजना बना रहे बदमाशों और थाना भोपा पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लूटेरा पुलिस की फायरिंग में घायल हो गया. वहीं, इसी दौरान बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में भी एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है. मुठभेड़ के दौरान लुटेरे का दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, इनामी बदमाश को लगी गोली, सिपाही भी हुआ घायल

पुलिस उपाधीक्षक भोपा के अनुसार मंगलवार को भोपा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव फिरोजपुर- शुक्रताल के जंगल में कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं. मुखबिर की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. जब पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में रविंद्र नाम का पुलिसकर्मी घायल हो गया. जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा. घायल बदमाश की पहचान टीटू के रूप में हुई है. बदमाश खिलाफ लूट तथा गैंगस्टर सहित लगभग 8 मुकदमे दर्ज हैं.

मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, इनामी बदमाश को लगी गोली, सिपाही भी हुआ घायल

पुलिस ने टीटू के कब्जे से एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किए हैं। घायल सिपाही रविंद्र तथा लुटेरे टीटू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ की सूचना पाकर भारी फोर्स मौके पर पहुंची. इससे पहले थाना जानसठ पुलिस व गौकशी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget