एक्सप्लोरर

यूपी: एटा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, सिपाही को लगी गोली, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ सख्त रुख अपना रखा है. एटा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और टॉप 10 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.

एटा: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है. एटा जिले में पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया. इसी दौरान पुलिस टीम पर बदमशों ने फायरिंग की. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवई की जिसमें जिले का हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल हो गया. मुठभेड़ के दौरान पुलिस के एक सिपाही को भी गोली लगी है. दोनों को एटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ के दौरान दूसरे फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चला रखा है.

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विनय कुमार नाम के शख्स ने फोन पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर अशोक कुमार सिंह को बुधवार रात करीब 12 बजे सूचित किया कि एक काले रंग की हीरो होंडा पैशन प्रो पर दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल, सैमसंग मोबाइल फोन और 4500 रुपए की नकदी लूट ली है. घटना कोतवाली नगर के क्रिश्चियन कॉलेज के पास हुई है.

सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर कोतवाली नगर, कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट टीम ने आगरा रोड पर बदमाशों का पीछा किया. जावड़ा नहर पुल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर और स्वाट टीम के एक सिपाही महेंद्र प्रताप के दाहिने हाथ में गोली लग गई. घायल आरोपी और सिपाही को एटा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के पास से अवैध असलाह, कारतूस, लूटी गई मोटर साइकिल, मोबाइल और नकदी बरामद की गई है.

यूपी: एटा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, सिपाही को लगी गोली, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान जुम्मन शाह के रूप में हुई है जो एक सक्रिय अपराधी है. जुम्मन फिरोजाबाद जिले के थाना फरिहा का हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 अपराधी है. जुम्मन डकैती, दोहरे हत्याकांड, लूट, जबरन वसूली जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम दे चुका है. जुम्मन के खिलाफ एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें:

यूपी: एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, डॉन अबू सलेम के साथी को नोएडा से किया गिरफ्तार

यूपी: कासगंज में मां-बेटी की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, पति ने लगाया हत्या का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget