एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Elections 2020: बज गया विधानसभा चुनाव का बिगुल, शाह बोले- 'आप' को सबक सिखाएगी जनता

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा कि जिस दिन रिजल्ट आएगा वह मंगलवार है और बीजेपी का मंगल होगा। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'ये चुनाव काम पर होगा।'

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान हो गया है। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे वहीं, 11 फरवरी को नतीजों का एलान होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली में 2689 जगहों पर वोट डाले जाएंगे और इसके लिए 13750 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। दिल्ली में 1 करोड़ 46 लाख पंजीकृत मतदाता हैं। चुनाव में 90 हजार कर्मचारी लगाए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि अनुपस्थित मतदाता का नया कॉन्सेप्ट लाया गया है। इसके अलावा जो लोग वोट देने नहीं आ सकेंगे, जिनमें शारीरिक रूप से अक्षम लोग, 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं, उन्हें पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी जाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता सिर्फ खोखले वादों से उन्हें 5 साल तक गुमराह करने वालों, वोट बैंक की राजनीति के लिए दिल्ली की शांति भंग करने वालों को सबक सिखाएगी। शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 5 साल में सिर्फ वादे किए और आखिरी 3 महीने में जनता के पैसों को विज्ञापनों पर खर्च किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग आज भी फ्री Wi-Fi, 15 लाख CCTV कैमरे, नए कॉलेज और अस्पतालों की राह देख रहें हैं।

इतना ही नहीं बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा कि जिस दिन रिजल्ट आएगा वह मंगलवार है और बीजेपी का मंगल होगा। ये लड़ाई राष्ट्रवाद बनाम अराजकतावाद की है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'ये चुनाव काम पर होगा।' चुनाव को लेकर बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ज्यादा संख्या में बीजेपी के प्रत्याशी जीतेंगे और ज्यादा वोटों से जीतेंगे।

Delhi Assembly Elections 2020: बज गया विधानसभा चुनाव का बिगुल, शाह बोले- 'आप' को सबक सिखाएगी जनता

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों की घोषणा से पहले ही बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनावी मोड में आ चुकी थीं। दिल्ली फतह के लिए सभी सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। हाल ही में दिल्ली तमाम बड़े नेताओं की रैली की गवाह बनी। अब बारी वोटरों की है और माना जा रहा है कि इस बार दिल्ली में कांग्रेस भी बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है। अब नया चुनाव है और ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने अपनी कुर्सी बचाने की चुनौती है तो दूसरी ओर सत्ता से बाहर बीजेपी कुर्सी पाने के लिए पूरी तैयारी कर रही है।

इससे पहले वर्ष 2015 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए थे। उस वक्त आम आदमी पार्टी ने तमाम अनुमानों को दरकिनार करते हुए 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी और तीन सीट भाजपा के खाते में गईं थीं। कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था।

Delhi Assembly Elections 2020: बज गया विधानसभा चुनाव का बिगुल, शाह बोले- 'आप' को सबक सिखाएगी जनता

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020

कुल सीट- 70 एक फेज में होगी वोटिंग नोटिफिकेशन की तारीख- 14 जनवरी 2020 नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख- 21 जनवरी 2020 नॉमिनेशन की छंटनी- 22 जनवरी 2020 नाम वापस लेने की आखिरी तारीख- 24 जनवरी 2020 चुनाव की तारीख- 8 फरवरी 2020 नतीजे- 11 फरवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
Azamgarh News: आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, दादा-पोते को कुल्हाड़ी से काटा; आरोपी की तलाश तेज
आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, दादा-पोते को कुल्हाड़ी से काटा; आरोपी की तलाश तेज
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget