एक्सप्लोरर

औरैया में दर्दनाक हादसा, डीसीएम और ऑटो में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौके पर मौत

औरैया में सहायल थाना क्षेत्र के सौंथरा अड्डा तिराहे के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब डीसीएम और ऑटो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

औरैया, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के औरैया में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब डीसीएम और ऑटो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतकों में 5 सरकारी शिक्षक बताए जा रहे हैं।

घटना औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र की है। हादसे में ऑटो चालक की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक सौथरा अड्डा के पास ऑटो चालक अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से ओवरटेक कर रहा था तभी तेज गति से आ रहे डीसीएम ट्रक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

औरैया में दर्दनाक हादसा, डीसीएम और ऑटो में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौके पर मौत

मृतकों में स्वरूपा शुक्ला (61) कार्यवाहक प्रधानाचार्य कन्या विद्यालय पुरवा सुजान में निवासी शांति नगर दिबियापुर, राकेश गुप्ता (61) पुत्र रामनाथ गुप्ता जनता इंटर कॉलेज पुरवा सुजान में टीचर, स्वतंत्र वर्मा (60) पुत्र लालमन निवासी भगवतीगंज दिबियापुर जनता इंटर कॉलेज पुरवा सुजान में टीचर, दिनेश कुमार वर्मा (40) निवासी लखीमपुर खीरी टीचर जनता इंटर कॉलेज, पंकज पाठक (35) ड्राइवर पुरवा भिखनी, संतोष राजपूत (50) पुत्र भगवानदीन निवासी गपचारियापुर टीचर लाल बहादुर शास्त्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंगलिस टीचर, जमील (42) पुत्र रमजानी निवासी अबाबर दिबियापुर मीठे बतासा कारीगर, बबोल सिंह भदौरिया (45) पुत्र विक्रम भदौरिया निवासी सिखू ठेकेदार शामिल हैं।

औरैया में दर्दनाक हादसा, डीसीएम और ऑटो में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौके पर मौत

घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में गोल्डी (18) पुत्री तेज सिंह निवासी बरियारेमऊ सहायल व रईस कुमार( 31) पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी कन्हो शामिल हैं। दोनों का सीएचसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को हुई वह घटनास्थल पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget