एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी के परिवार पर ताबड़तोड़ एक्शन, बेटे के बाद हिरासत में साले, जानें- क्यों हुई कार्रवाई

Prayagraj News: प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मार्च में मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था. ईडी ने उनके MLA बेटे अब्बास अंसारी को चार नवंबर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था.

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने माफिया सरगना मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के साले को हिरासत में लिया है. ईडी की प्रयागराज यूनिट ने मुख्तार के साले सरजील रजा उर्फ आरे आतिफ को गाजीपुर में जेल गेट से हिरासत में लिया. वह सोमवार को ही जमानत पर गाजीपुर जेल से रिहा हुआ था. ईडी ने इससे पहले मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को चार नवंबर को गिरफ्तार किया था.

प्रयागराज में होगी पूछताछ 

सरजील को हिरासत में लेने के बाद ईडी की टीम उसे लेकर प्रयागराज रवाना हो गई. सरजील उर्फ आरे आतिफ सोमवार शाम करीब 7:00 बजे ही जेल से रिहा हुआ था. जेल गेट पर ईडी की प्रयागराज यूनिट की टीम पहले से ही मौजूद थी. जेल गेट पर ईडी की टीम को देखकर रो पड़ा मुख्तार का साला. उसे मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग के मामले में हिरासत में लिया गया है.

ईडी ने इसी मामले में मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया है. सरजील उर्फ आतिफ ने अपने भाई अनवर शहजाद के साथ तीन सितंबर को गाज़ीपुर की सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया था. तब से वे दोनों जेल में बंद थे. दोनों पर नंदगंज क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर निर्माण कराने का आरोप था.

ईडी ने किससे किससे की है पूछताछ

ईडी की टीम सरजील को प्रयागराज लाकर उसका सामना मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास से करा सकती है. पूछताछ के बाद ईडी की टीम सरजील को गिरफ्तार भी कर सकती है. सरजील की गिरफ्तारी के बाद मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग केस में माफिया के परिवार से यह दूसरी गिरफ्तारी होगी. जल्द ही मुख्तार के परिवार से कुछ और गिरफ्तारियां भी करने की तैयारी में है ईडी.

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मार्च में मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था. ईडी ने मुख्तार के भाई और बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी से इस साल नौ मई, मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी और उनके विधायक बेटे शोएब अंसारी से 10 मई को और बेटे अब्बास अंसारी और छोटे बेटे उमर अंसारी से 20 मई को पूछताछ की थी. ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद चार नवंबर को अब्बास अंसारी को गिरफ्तार कर लिया था. इस समय वो सात दिन के लिए ईडी की हिरासत में हैं. 

ये भी पढ़ें

UP Politics: यूपी में एक और विधानसभा सीट खाली, रामपुर के बाद अब इस सीट पर भी होंगे उपचुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget