एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में ये है उत्तर प्रदेश का हाल, 7 दिन में गटक गए 40 दिन की शराब

उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में शराब की दुकानों को तो खोल दिया लेकिन हालात ये हैं कि प्रदेश के लोगों ने सात दिनों में ही स्टॉक खाली कर दिया और अब दुकानें खाली पड़ी हैं.

लखनऊ, संतोष कुमार शर्मा। उत्तर प्रदेश सरकार ने भले ही कोरोना से निपटने में खाली हो रहे खजाने को भरने के लिए शराब की दुकानें खोली हों लेकिन प्रदेश में शराब की दुकानें खुलकर भी बंदी के हालात से ही गुजर रही हैं. उत्तर प्रदेश के लोगों ने शराब की दुकान खुलने के 2 दिन में ही 40 दिनों की इकट्ठा हुए स्टॉक को खाली कर दिया और अब नए स्टॉक के इंतजार में ये दुकानें खाली पड़ी हैं. लॉकडाउन में खोला गया शराब का धंधा बदहाली की मार झेल रहा है.

केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी लॉकडाउन के तीसरे चरण में शराब की दुकानों को खोल दिया. 4 मई को सुबह 10 बजे से खुलने वाली दुकानों के सामने 8 बजे से ही शौकीनों की भीड़ लग गई. क्या शहर...क्या गांव...क्या रेड जोन...क्या ग्रीन और ऑरेंज जोन...क्या महिला और क्या पुरुष सारे भेद मिट गए. मकानों के सामने 2 दिन तक इतनी लंबी लाइनें लगीं कि कई जिलों में पुलिस को शराब की दुकानों पर लाठी लेकर खड़ा होना पड़ा.

लॉकडाउन में ये है उत्तर प्रदेश का हाल, 7 दिन में गटक गए 40 दिन की शराब

राजधानी लखनऊ की बात करें तो पहले 2 दिन में ही करीब 5 करोड़ की शराब बिक गई. पूरे प्रदेश में 1 दिन में ही 300 करोड़ की शराब बेची गई लेकिन, अब हालात बदल चुके हैं. अब शराब की दुकानें खाली पड़ी हैं. देसी शराब पीने वाला निचला तबका लॉकडाउन के चलते अपने घर की तरफ पलायन कर रहा है. ऐसे में शराब तो दूर बच्चों का पेट भरना की समस्या बन गई है.

वहीं, दूसरी तरफ अंग्रेजी शराब की दुकानें स्टॉक न आने की वजह से खाली पड़ी है. यानी 40 दिन की बंदी के बाद जब दुकानें खुलीं तो एक तरफ लोगों ने जमकर शराब खरीदी तो दूसरी तरफ स्टॉक की सप्लाई रुक गई और अब यह दुकानें खुलकर भी खाली हैं। यह हाल अकेले लखनऊ का नहीं है, समूचे प्रदेश में शराब की 50 फीसदी दुकानें या तो बंद है या स्टॉक की कमी के चलते खाली पड़ी हैं.

लॉकडाउन में ये है उत्तर प्रदेश का हाल, 7 दिन में गटक गए 40 दिन की शराब उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों पर एक नजर

देसी शराब की 14315 दुकानें

अंग्रेजी शराब की 5768 दुकानें

बीयर शॉप 5038

मॉडल शॉप 407

उत्तर प्रदेश में कुल शरीब की दुकानें 25828

लॉकडाउन में ये है उत्तर प्रदेश का हाल, 7 दिन में गटक गए 40 दिन की शराब

इनमें से मौजूदा सत्र 2020-21 में 21501 दुकानों का रिन्यूअल हो चुका है। 1560 दुकान ई लॉटरी के जरिए आवंटित की जा चुकी हैं. धंधे की इस बदहाली पर शराब एसोसिएशन भी सरकार से कुछ रियायत चाहती है. मध्य प्रदेश की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी कोटा सिस्टम खत्म कर बिक्री के आधार पर राजस्व वसूला जाए, ताकि लॉकडाउन के इस कठिन वक्त में शराब का धंधा भी चले क्योंकि व्यापार चलेगा तो व्यापारी रहेगा और व्यापारी रहेगा तो सरकार को टैक्स देगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget