एक्सप्लोरर

UP News: लखनऊ से दुधवा के लिए हवाई सेवा शुरू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया शुभारंभ

UP News: योगी सरकार ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में सोमवार को लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान लखीमपुर खीरी के लिए ईको टूरिज्म के तहत हवाई सेवा शुरू हुई.

Lucknow News: सीएम योगी के निर्देश पर पर्यटन एवं वन मंत्री ने हवाई सेवा से लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचकर सेवा का शुभारंभ किया. साथ ही उन्होंने खीरी की अनूठी पहल 'तराई की मिट्टी का उत्सव, लखीमपुर महोत्सव-24' का उद्धाटन किया. इसी के साथ महोत्सव का आगाज हो गया, जो 28 नवंबर तक विभिन्न जगहों पर चलेगा.

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ईको टूरिज्म एवं पर्यटकों को एयर कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करने के लिए लखनऊ से दुधवा हेलीकाप्टर सुविधा का शुभारंभ किया गया. यह सुविधा पर्यटकों को महज प्रति पर्यटक 5 हजार रुपये में उपलब्ध होगी. इससे पर्यटकों का काफी समय बचेगा. उन्होंने बताया कि अभी लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान सड़क मार्ग से पहुंचने में 4:30 घंटे का समय लगता है. वहीं हवाई सेवा के जरिये पर्यटक 45 मिनट में दुधवा पहुंच सकेंगे.

दुधवा में बढ़ेगा पर्यटन
योगी सरकार की पहल से दुधवा में पयर्टकों की संख्या में खासा इजाफा होगा. पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना सोमवार को हवाई सेवा से पलिया हवाई पट्टी पर पहुंचे. यहां पर डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. 

इसके बाद दोनों मंत्री दुधवा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे, जहां पर 'तराई की मिट्टी का उत्सव, लखीमपुर महोत्सव-24' का उद्धाटन किया. यह सुविधा पर्यटकों को सप्ताह में चार दिन मिलेगी. इसमें हर शनिवार और रविवार को विशेष रूप से हवाई सेवा की सुविधा मिलेगी. वहीं जल्द अन्य दो दिन हवाई सेवा के निर्धारित कर दिये जाएंगे. उन्होंने बताया कि हवाई सेवा के सफल परिणाम को देखते हुए आने वाले दिनों में सेवा सातें दिन मिलेगी. 

पर्यटन एवं वन मंत्री ने दीप जलाकर खीरी के पहले महोत्सव 'तराई की मिट्टी का उत्सव, लखीमपुर महोत्सव-24' का उद्धाटन किया. इस दौरान ईको विकास समिति की महिला कलाकारों ने थारू संस्कृति के रंग बिखेर सभी का मन मोह लिया. उन्होंने पारंपरिक थारू नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मंत्रमुग्ध कर दिया. डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के हर जिले की विरासत, संस्कृति और पैराणिक धरोहर का प्रचार प्रसार और संरक्षित करने पर जोर देते हैं. 

लखीमपुर महोत्सव-24 का किया गया आयोजन
इसी क्रम में पहली बार खीरी में लखीमपुर महोत्सव-24 का आयोजन किया गया. इसी थीम 'तराई की मिट्टी का उत्सव, लखीमपुर महोत्सव-24' रखी गयी है. उन्होंने बताया कि महोत्सव 28 नवंबर तक विभिन्न पैराणिक स्थानों पर रोजाना होगा. डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि 25 नवंबर को दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में 'प्रकृति एवं परमात्मा की भूमि' शीर्षक पर महोत्सव का आगाज किया गया. 

इसी तरह शाम को लखीमपुर उत्सव- रंग, तरंग, मनोरंजन मंच, 26 को कोटवारा ग्राम में लोक कला का संगम, 27 को छोटी काशी में आध्यात्मिक शांति का केंद्र और 28 नवंबर को मेंढक मंदिर में हमारी विरासत शीर्षक पर आधारित महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा
CM योगी बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा
UP में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
यूपी में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget