एक्सप्लोरर

Saharanpur: खुद को बताता था छात्र लेकिन जब राज खुला तो निकला नशे का सौदागर

सहारनपुर में एक ड्रग्स डीलर पुलिस के हत्थे चढ़ा है. जानकारी के मुताबिक इस शख्स ने छात्र बनकर यहां किराए पर कमरा लिया था. लेकिन आपसास के लोगों को शक होने जाने के बाद असलियत सामने आई.

सहारनपुर:  सहारनपुर में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है. इसे पंजाब की तर्ज पर उड़ता सहारनपुर कहा जाए तो गलत नहीं होगा. ऐसे ही नशे का कारोबार करने वाले युवक ने छात्र बनकर पढ़ाई करने के नाम पर अपने दोस्त के साथ कमरा किराए पर लेकर रहने लगा. लेकिन मकान मालिक को युवक पर शक हुआ और उसने छानबीन की और जब इस बात के लिए युवक को डांटा तो युवक उसको अपनी दबंगई दिखाते हुए वहां से निकला. लेकिन कॉलोनी वासियों ने इस नशे के सौदागर को घेर लिया और जमकर पिटाई कर डाली. बस फिर क्या था फिर तो महिलाओं ने भी इस नशे के सौदागर की पिटाई की और पुलिस के हाथों सौंप दिया.
 

पढ़ाई के नाम पर लिया था कमरा

मामला सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र के जेजे पुरम कॉलोनी का है. जहां नशे के कारोबार करने वाले युवक की जमकर पिटाई हुई. दरअसल इस युवक ने कमरा किराए पर लिया और बताया कि वह छात्र है और यहां पर पढ़ाई करने के लिए आया है. लेकिन इस युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर मकान मालिक को इस पर शक हुआ उसने इसके ऊपर कई दिनों तक निगरानी की और उनका शक जब यकीन में बदल गया तो उन्होंने युवक से बात करने की प्रयास किया. लेकिन युवक ने उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, कहावत को चरितार्थ करते हुए उल्टा ही उन्हें धमकाना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं उन्हें अपनी दबंगई दिखाते देते हुए वहां से बाहर निकला ही था कि, कॉलोनी वासियों ने इस युवक को घेर लिया और इसकी पिटाई शुरू कर दी. बस फिर क्या था फिर तो मकान मालिक समेत महिलाओं ने भी इसकी जमकर पिटाई की. बाद में इस युवक को थाना सदर पुलिस को सौंप दिया गया.

एसपी सिटी का बयान

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि, पकड़ा गया युवक अपने दोस्त के साथ कमरे पर रह रहा था. यह कमरा उन्होंने पढ़ाई के नाम पर किराए पर लिया था और पढ़ाई की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे थे, जिस पर युवक की जेजे पुरम कॉलोनी वासियों ने पिटाई कर डाली और बाद में पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई.

ये भी पढ़ें.

UP: चार साल में चार लाख लोगों को मिला रोजगार, साल के अंत तक पांच लाख नौकरी देने का लक्ष्य, पढ़ें ये खास रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget