एक्सप्लोरर

महोबा: चरखारी की एतिहासिक धरोहर के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद बढ़ा, पढ़ें पूरा मामला

चरखारी स्टेट संपत्ति की खरीद को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि पूर्व सांसद अवैध तरीके से एतिहासिक धरोहर को खरीद रहे हैं

महोबा, एबीपी गंगा। बुंदेलखंड के कश्मीर चरखारी स्थित ऐतिहासिक धरोहर ड्योडी दरवाजा,ओल्ड पैलेस,गोवर्धन मंदिर का क्रय विक्रय का मामला तूल पकड़ने लगा है। जहां पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत इस संपत्ति को खरीद कर अपना हक बता रहे हैं तो वही भाजपा से नगरपालिका अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी व पूर्व नपा अध्यक्ष इन धरोहरों को सरकारी संपत्ति बता रहे हैं। साथ ही 200 करोड़ की ऐतिहासिक संपत्ति पर अवैध कब्जा का आरोप पूर्व सांसद पर लगा रहे है। नपा अध्यक्ष ने यहां तक कहा कि वर्तमान में पूर्व सांसद का बेटा चरखारी से भाजपा विधायक हैं वो इस संपत्ति पर करवाई जा रही जांच को अपने रसूख के चलते प्रभावित कर रहे हैं।

महोबा: चरखारी की एतिहासिक धरोहर के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद बढ़ा, पढ़ें पूरा मामला

मामला बुंदेलखंड के काश्मीर चरखारी स्थित ओल्ड पैलेस का है जिसको चरखारी नपा अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी एवं पूर्व नपा अध्यक्ष अरविन्द सिंह द्वारा दावा किया जा रहा है कि पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत के द्वारा यह ओल्ड पैलेस खरीद का मामला अवैध है। क्योंकि रियासत कालीन धरोहरों को कोई भी इस तरह से नहीं खरीद सकता है। रियासत के वंशजों को इस संपत्ति का बेचने का कोई अधिकार ही नहीं है और यह संपत्ति अवैधानिक रूप से पूर्व सांसद गंगाचारण ने खरीदी है। अब पूर्व सांसद द्वारा ओल्ड पैलेस के साथ साथ चरखारी की नगरपालिका साथ ही गोवर्धन नाथ मंदिर पर भी हक बताया जा रहा है। इस पूरे मामले की शिकायत अधिकारियों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व मंत्रियों को भी अवगत कराया गया है। अधिकारियों से शिकायत करने पर पूर्व सांसद के बेटे जो वर्तमान में भाजपा के चरखारी विधानसभा से विधायक है के द्वारा जांच को प्रभावित किया जा रहा है।

मूलचंद्र अनुरागी ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने हर जगह शिकायत की है, चरखारी नगरपालिका सन 1881 की है पूर्व सांसद द्वारा ओल्ड पैलेस, कोर्ट, नगरपालिका, गोवर्धन नाथ मंदिर खरीद लिया गया है जिसकी शिकायतों को लेकर अब हम न्यायालय की शरण मे है। ये सभी संपत्ति 200 करोड़ से ज्यादा की हैं।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द सिंह ने बताया कि चरखारी के राजा निसंतान थे, जनरल वायसराय ने जयेंद्र सिंह को चरखारी का राजा नियुक्त किया था। पूर्व सांसद गंगाचरण ने ओल्ड पैलेस को किराएनामे पर लिखवा लिया लेकिन चरखारी में किसी राजा को विरासत करने का कोई अधिकार नही था फिर चरखारी की महारानी व उनके उत्तराधिकारी से मिलकर बैनामा करा लिया ये सभी संपत्ति 200 करोड़ के ऊपर की है। पूर्व सांसद के पुत्र ब्रजभूषण जो चरखारी से विधायक हैं वो अपने प्रभाव से अधिकारियों पर दबाव बनाकर जांच को प्रभावित करते हैं।

पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि सभी आरोप निराधार हैं। इन लोगों द्वारा शिकायत करने पर पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग ने जांच की सभी आरोप मनगढंत हैं। मैंने राजपरिवार से संपत्ति खरीदी है। बैनामा कराया है। अब मैं भी इन लोगों की शिकायत पार्टी अध्यक्ष से करूँगा इन लोगों के ऊपर मानहानि का 5 करोड़ का मुकदमा दायर करूंगा सभी द्वेषपूर्ण भावना से जलते हैं, मेरा बेटा अच्छा काम कर रहा है। क्षेत्र का विकास कर रहा है इसलिए ये सभी लोग मेरी व बेटे की छवि खराब कर रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में NEET अभ्यर्थी छात्रा लापता, परीक्षा से पहले गायब, परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप
महोबा में NEET अभ्यर्थी छात्रा लापता, परीक्षा से पहले गायब, परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप
उत्तराखंड में मदरसों को बड़ी राहत: धामी कैबिनेट ने अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन 2026 को दी मंजूरी
उत्तराखंड में मदरसों को बड़ी राहत, धामी कैबिनेट ने अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन 2026 को दी मंजूरी
लखनऊ में ASI ने की आत्महत्या, सुशांत गोल्फ सिटी में फांसी लगाकर दी जान, 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद
लखनऊ में ASI ने की आत्महत्या, सुशांत गोल्फ सिटी में फांसी लगाकर दी जान, 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद
गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- पेट्रोल और डीजल बढ़ने की भी आशंका
गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- पेट्रोल और डीजल बढ़ने की भी आशंका

वीडियोज

Bollywood: मई का बॉक्स ऑफिस संग्राम... कौन बनेगा थिएटर्स की जान | Mysaa | Vrushakarma
Sapne Vs Everyone 2: Ambrish Verma का कमाल, एक दमदार और जरूर देखने वाली सीरीज
TMC Supreme Court Hearing:Mamata Banerjee को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका!मतगणना विवाद पर याचिका खारिज
Bengal Re-Election 2026: Suvendu Vs Mamta! SC में ममता की बड़ी जंग! 'Counting' पर बड़ा फैसला!
West Bengal Repolling: Diamond Harbour और Magrahat में फिर से मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उत्तराखंड में मदरसों को बड़ी राहत: धामी कैबिनेट ने अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन 2026 को दी मंजूरी
उत्तराखंड में मदरसों को बड़ी राहत, धामी कैबिनेट ने अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन 2026 को दी मंजूरी
आज चेन्नई के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा? MI के हिटमैन की वापसी को लेकर क्या है अपडेट
आज चेन्नई के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा? MI के हिटमैन की वापसी को लेकर क्या है अपडेट
बंगाल चुनाव की काउंटिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पहला रिएक्शन, कहा- TMC जब भी कोर्ट गई, उसे...
बंगाल चुनाव की काउंटिंग को लेकर SC के फैसले पर BJP का पहला रिएक्शन, कहा- TMC जब भी कोर्ट गई, उसे...
कभी बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती थीं संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त, जानें- एक्टर ने कैसे किया था रिएक्ट
कभी बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती थीं संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त, जानें- एक्टर ने कैसे किया था रिएक्ट
ओम बिरला ने बनाईं संसदीय समिति, वेणुगोपाल बने PAC अध्यक्ष, धर्मेंद्र यादव-तेजस्वी सूर्या को बड़ी जिम्मेदारी
ओम बिरला ने बनाईं संसदीय समिति, वेणुगोपाल बने PAC अध्यक्ष, धर्मेंद्र-तेजस्वी को बड़ी जिम्मेदारी
'काउंटिंग ड्यूटी में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति गलत नहीं', TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'काउंटिंग ड्यूटी में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति गलत नहीं', TMC की याचिका पर SC की बड़ी टिप्पणी
Best Cities To Visit In 2026: 2026 में घूमने की है प्लानिंग तो जरूर करें इन 10 शहरों की सैर, कसम से आ जाएगा मजा
2026 में घूमने की है प्लानिंग तो जरूर करें इन 10 शहरों की सैर, कसम से आ जाएगा मजा
अल्फांसो से लेकर लंगड़ा और दशहरी तक... एक ही पेड़ में ऐसे उगा सकते हैं कई वैरायटी के आम
अल्फांसो से लेकर लंगड़ा और दशहरी तक... एक ही पेड़ में ऐसे उगा सकते हैं कई वैरायटी के आम
Embed widget