एक्सप्लोरर

UP News: मंत्री धर्मपाल सिंह का अखिलेश यादव पर पलटवार कहा- कन्नौज के इत्र से नहीं, गाय के गोबर से भरेगा पेट

UP Politics: योगी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अखिलेश यादव पलटवार किया और कहा कि इत्र फैशन की चीज़ है उससे पेट नहीं भरेगा लेकिन गाय के गोबर से पेट भरेगा.

Dharam Pal Singh Comment On Akhilesh Yadav: योगी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharam Pal Singh) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें गोबर नहीं इत्र चाहिए. धर्मपाल सिंह ने अखिलेश को जवाब देते हुए कहा कि इत्र से पेट से नहीं भरेगा. इत्र फैशन की चीज़ है. पेट गाय के गोबर से ही भरेगा. उन्होंने कहा कि आज हमारी देसी गाय खत्म हो रही है. उन्होंने कहा कि गाय का गोबर बहुत उपयोगी और जीवनदायिनी है. देसी गाय का दूध, गोबर, गौमूत्र, दही, घी अमृत होता है. 

अखिलेश यादव पर पलटवार

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमारे यहां किसी षड्यंत्र के तहत देसी गाय को छोड़ा जा रहा है जबकि ऑस्ट्रेलिया हमसे देसी गाय मांगकर ले गया. देसी गाय में दूध नहीं अमृत होता है. गाय के गोबर में लक्ष्मी होती है. गाय के मूत्र में गंगा मैया का वास होता है. गाय का गोबर बहुत ही उपयोगी है, इसी दौरान उसे सवाल किया गया कि गौशालाओ में सरकार द्वारा गौवंश की 30 रुपये खुराक और इंसान की 200 रुपये खुराक है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम गौशालाओं को आत्म निर्भर बना रहे हैं. सरकारी धन से गौशालाएं नहीं चल सकती है. अभी दान देने के लिए लोगो से अपील की गई है, जिससे लोग गौशाला से जुड़े. रही बात 30 रुपये की तो अगर उसे बढ़ाकर 50 भी कर दिया जाएगा तो भी समस्या बनी रहेगी. 

दंगाईयों पर क्या बोले मंत्री जी
शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में हुए बवाल को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है. योगी जी के पास दो बुलडोजर है एक विकास करता है दूसरा विनाश करता है. विनाश करने वाला बुलडोजर उनके लिए जो कानून को हाथ में लेकर समाज को परेशान करने का काम करेगा. जो गरीब की या सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा करेगा उसके लिए है. योगी सरकार की प्राथमिकता विकास और अपराधियों का सफाया करना है.

हर घर जल योजना पर जवाब
हर घर नल योजना की समीक्षा पर उन्होंने कहा कि जिले में योजना की प्रगति अच्छी नहीं है. अभी 50 प्रतिशत तक काम नहीं हुआ है. जून में काम करने का आश्वासन दिया है. विधानसभा चुनाव में एक मुद्दा निराश्रति गोवंशों का था. निस्राश्रित गौवंशो को इसी साल 2022 तक किसानों के खेतो से सड़कों से नजर नहीं आएंगे. उन्हें गौशालाओं में सुरक्षित रखा जाएगा. इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है. जिलों में गौचर भूमियां है उनको चिन्हित कर कब्ज़ा मुक्त करवा कर इनपर चारा लगवाएं.

Prayagraj Violence पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बड़ा बयान, कहा- इस वजह से हो रही हिंसा

योगी सरकार के बजट की तारीफ
धर्मपाल सिंह ने योगी सरकार के बजट की भी तारीफ की और कहा कि ये बजट किसानों को समृद्धि देने वाली बजट है क्योंकि खेती अच्छी है तो किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. अच्छी जीडीपी को नापने का पैमाना कृषि है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने एक कानून बनाया है जो किसान अपने गौवंशों को छोड़ेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मुकदमा दर्ज होगा जुर्माना भी लगाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: महान दल के गठबंधन तोड़ने से अखिलेश यादव नाराज, गिफ्ट की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी ली वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget