एक्सप्लोरर

'न तीन में ना तेरह में..', वोट अधिकार यात्रा को लेकर अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला

Keshav Prasad Maurya ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला किया और कहा कि सपा का बिहार में न कोई अतीत है न कोई वर्तमान और भविष्य है. जिसकी बानगी चुनाव में दिख जाएगी.

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने बिहार में राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा में सपा अध्यक्ष के शामिल होने पर तंज कसा और कहा कि उनकी हालत 'न तीन में न तेरह' में जैसी हैं. सपा का बिहार में कोई भविष्य नहीं है. 

केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया. उन्होंने लिखा- 'बिहार में नितांत असफल ‘वोट अधिकार यात्रा’ में सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की हालत 'न तीन में न तेरह में' जैसी ही रही. 

जिस पार्टी का बिहार की धरती पर न कोई अतीत है, न वर्तमान और न कोई भविष्य. उनका बिहार से संबंध केवल श्री लालू प्रसाद यादव के परिवार से नातेदारी तक सीमित है. बिहार की जनता इनकी ख़ातिरदारी का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है. इसकी बानगी आने वाले चुनाव में मिलेगी.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं जिसका आज पटना के गांधी मैदान समापन होगा. शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस यात्रा में राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ शामिल हुए थे. इस यात्रा में अखिलेश यादव ने भी चुनाव आयोग और वोट चोरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेरा.

केशव प्रसाद मौर्य लगातार विपक्षी दलों की इस यात्रा को लेकर हमलावर बने हुए हैं. इससे पहले भी उन्होंने अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी, तेजस्वी यादव की तिकड़ी पर निशाना साधते हुए उन्हें परिवारवादी बताते हुए चोर-चोर मौसेरे भाई बताया था.     

उन्होंने लिखा- 'बुलेट से बैलेट' के सिद्धांत को ही अपना अलग संविधान मानने वाली तिकड़ी (श्री अखिलेश यादव, श्री तेजस्वी यादव और श्री राहुल गांधी) मिलकर राजनीति में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी जैसे तीन समाज विरोधी ख़तरनाक आयामों के भी प्रतीक हैं. आज इनकी स्थिति चोर-चोर मौसेरे भाई वाली है. लेकिन इनकी दाल नहीं गलने वाली है. 

दादी या नानी, किसके घर रहेगा निक्की भाटी का बेटा, हो गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में टनल में अचनाक घुसा पानी-मलबा, अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू, बचाव जारी
Live: चमोली में टनल में अचनाक घुसा पानी-मलबा, अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू, बचाव जारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget