एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav Remarks: 'यूपी अपने लोगों को नौकरी देने में सक्षम', तेजस्वी यादव के बयान पर डिप्टी सीएम का पलटवार

UP Politics: सीएम योगी को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बयान पर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और ओपी राजभर ने तेजस्वी के बयान पर जोरदार पलटवार किया है.

Tejashwi Yadav Remarks: बिहार (Bihar) के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बयान पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सियासत गरमा गई है. यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने अब आरजेडी नेता के बयान पर जोरदार पलटवार किया है. ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने लोगों को सेवा देने और उनके जीवन स्तर में सुधार करने में सक्षम है. उत्तर प्रदेश इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है.

ओपी राजभर ने तेजस्वी पर बोला हमला 
इसके अलावा तेजस्वी यादव के बयान पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी पलटवार किया है. उन्होंने बिहार की शिक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार सरकार लोगों को शिक्षा नहीं दे रही तो, फैक्ट्रियां चलाने के लिए बाहर से लोगों को तो रखना ही पड़ेगा ना. उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को इतना काबिल बनाया गया है कि वे यूपी के अलावा देश के अन्य राज्यों में जाकर नौकरी कर रहे हैं. 

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?  
बिहार के दरभंगा के मेडिकल ग्राउंड में नोनिया समाज महासम्मेलन की सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी सबसे बड़ी झूठी पार्टी है. सिर्फ लड़ाई, दंगा, फसाद कराती है. अब तो यूपी के लोग कहते हैं कि वहां के मुख्यमंत्री जो बाबा हैं, वो सिर्फ घंटी बजवा रहे हैं. लेकिन नौकरी लेने बिहार ही आना पड़ रहा है.

पूजा मन से होती है, दिखावे से नहीं- तेजस्वी 
तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भगवान की पूजा, आस्था मन से होती है. ये सब दिखावा करते हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि असली श्रद्धा मन में होती है. टीका लगाकर, भगवा पहनकर, हो हल्ला करने से नहीं होती है. मन में भगवान हों और समाज में शांति हो. "कोई धर्म नहीं सिखाता है, आपस में बैर करना." ये गाना तो आप लोगों ने सुना ही होगा.

ये भी पढ़ें: UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ा बीजेपी का कुनबा, हजारों लोग हुए पार्टी में शामिल, बागियों की घर वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget