एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए सौगात, आई है ये खबर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दूसरा स्थायी दफ्तर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बहुत जल्द बनने जा रहा है. टेकजोन फोर स्थित इस ऑफिस को बनाने के लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिए हैं.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है.  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दूसरा स्थायी दफ्तर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बहुत जल्द बनने जा रहा है. टेकजोन फोर स्थित इस ऑफिस को बनाने के लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिए हैं. इसे बनाने वाली कंपनी का चयन शीघ्र करके अगले माह से निर्माण शुरू कराने की तैयारी है. इसमें एसीईओ स्तर के अधिकारी स्थायी रूप में बैठ लोगों की समस्या का समाधान करेंगे. फिलहाल प्राधिकरण का साइट ऑफिस ग्रेनो वेस्ट स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में चल रहा है. हर बुधवार को प्राधिकरण के सीईओ या एसीईओ व अन्य सीनियर अधिकारी बैठते हैं और ग्रेनो वेस्ट के निवासियों की शिकायतों को हल कराते हैं और यहां के विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हैं.   

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब 200 बिल्डर सोसाइटियां बन रही हैं. सेक्टर व गांव इससे अलग हैं. यहां तेजी से आबादी बढ़ रही है. आने वाले दिनों में आबादी के और बढ़ने का अनुमान है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दफ्तर नॉलेज पार्क फोर में बना है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट से प्राधिकरण के दफ्तर तक आने-जाने में निवासियों को दिक्कत न हो, इसे देखते हुए सीईओ नरेंद्र भूषण ने नया दफ्तर बनवाने का निर्णय लिया. उन्होंने इसे बनाने के लिए तत्काल मंजूरी भी दे दी. परियोजना विभाग ने इसका टेंडर जारी कर दिया है. इसकी फाइनेंशियल बिड बहुत जल्द खुलने वाली है, जिसमें कंपनी का चयन कर निर्माण शुरू कराने की योजना है. इस दफ्तर को बनाने में करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसमें सीईओ व एसीईओ का दफ्तर, मीटिंग व वेटिंग रूम, तीन केबिन, रिकॉर्ड रूम और ट्वॉयलेट ब्लॉक बनाए जाएंगे.

यह साइट ऑफिस करीब 1100 वर्ग मीटर में बनेगा. सीईओ ने परियोजना विभाग को इसे छह माह से भी कम समय में बनाने का लक्ष्य दिया है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण का कहना है कि इस दफ्तर के बन जाने से न सिर्फ शिकायतें निपटाने में आसानी होगी, बल्कि ग्रेटर नोएडा के विकास कार्यों की रफ्तार और बढ़ जाएगी. एसीईओ स्तर के अधिकारी नियमित रूप से बैठ यहां की विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएंगे. फिलहाल साइट ऑफिस में एक दिन अधिकारी बैठते हैं. इस दफ्तर के बन जाने से नियमित रूप से बैठेंगे. लोग किसी भी दिन अपनी शिकायत उन तक पहुंचा सकेंगे. इससे उनकी समस्या और कम समय में हल होगी. एसीईओ के साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट से संबंधित इंजीनियर भी नियमित रूप से ग्रेनो वेस्ट के ऑफिस में बैठेंगे और वहां परियोजनाओं को और तीव्रता से पूरी करने की कोशिश करेंगे. 

ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में बुधवार को जन सुनवाई हुई. प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप डुली ने सुनवाई की, जिसमें ओएसडी बिल्डर संतोष कुमार व जीएम आरके देव भी शामिल हुए. इस दौरान नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार भी अपनी टीम के साथ पहुंचे. उन्होंने निवासियों की जरूरत को देखते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आधार केंद्र बनवाने की मांग की. एसीईओ अमनदीप डुली ने इसे शीघ्र निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया. नेफोवा की ही मांग पर एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्टेडियम और श्मशान घाट बनवाने का भी आश्वासन दिया. जनसुनवाई में कई और लोग भी शिकायत लेकर पहुंचे, एसीईओ ने उनका भी समाधान कराया.

Cyber Crime In India: फेक वेबसाइट के जरिए फेक एप्लीकेशन डाउनलोड करवा कर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 12 ठग गिरफ्तार

Srinagar Encounter: श्रीनगर में TRF कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर, मेहरान शिक्षकों की हत्या में था शामिल

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget