एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रिहायशी सोसाइटी के लिए फिर शुरू की स्वच्छता रैंकिग प्रतियोगिता

ग्रेटर नोएडा की स्वच्छता मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्राधिकरण ने बल्क वेस्ट जनरेटरों (रिहायशी सोसाइटियों) के लिए स्वच्छता रैकिंग प्रतियोगिता फिर से शुरू करने का ऐलान किया है.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की स्वच्छता मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्राधिकरण ने बल्क वेस्ट जनरेटरों (रिहायशी सोसाइटियों) के लिए स्वच्छता रैकिंग प्रतियोगिता फिर से शुरू करने का ऐलान किया है. प्रतियोगिता में पहले पायदान पर रहने वाली रिहायशी सोसाइटियों को दो लाख रुपये का इनाम भी मिलेगा, जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली सोसाइटी को डेढ़ लाख और एक लाख रुपये से नवाजा जाएगा. दरअसल, ग्रेटर नोएडा में ठोस अपशिष्ट कूड़ा प्रबंधन नियम 2016 लागू है. इसके तहत बल्क वेस्ट जनरेटरों को कूड़े का निस्तारण खुद से करना होता है. प्राधिकरण री-साइकिल न हो पाने वाले इनर्ट वेस्ट को ही उठाता है.

अधिकतर सोसाइटियां बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में आती हैं. इस मुहिम को और बढ़ावा देने के लिए सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए स्वच्छता रैकिंग प्रतियोगिता आयोजित करता है. बीते वर्ष इस प्रतियोगिता में करीब 50 सोसाइटियों ने हिस्सा लिया था. प्राधिकरण के सीईओ ने इस साल भी स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है. प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेट करने वाली सभी रिहायशी सोसाइटियों ( बिल्डर सोसाइटियों व को-ऑपरेटिव सोसाइटियां) से आवेदन मांगे हैं. ये सोसाइटियां ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर गुरुवार से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है.

प्राधिकरण ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कई पैरामीटर तय किए हैं. इससे जुड़ी जानकारी भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से मिल जाएगी. 13 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सोसाइटियों के आवेदनों को परखा जाएगा और तीन जनवरी को प्रतियोगिता के विजेताओं का एलान किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में पहले पायदान पर रहने वाली सोसाइटी को दो लाख रुपये मिलेंगे. दूसरे स्थान पर रहने वाले को डेढ़ लाख, तीसरे स्थान पर रहने वाले को एक लाख और चौथे व पांचवे स्थान पर रहने वाली सोसाइटी को 25-25  हजार रुपये इनाम भी मिलेंगे. सीईओ नरेंद्र भूषण ने स्वच्छता रैकिंग प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा की सभी सोसाइटियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है. 

Srinagar Encounter: श्रीनगर में TRF कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर, मेहरान शिक्षकों की हत्या में था शामिल

Cyber Crime In India: फेक वेबसाइट के जरिए फेक एप्लीकेशन डाउनलोड करवा कर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 12 ठग गिरफ्तार

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget