एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव के लिए BJP ने CM धामी को दी बड़ी जिम्मेदारी, निभाएंगे ये भूमिका

Uttarakhand News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में सीएम पुष्कर सिंह धामी का नाम भी है. सीएम धामी भाजपा के भरोसेमंद प्रचारकों में शामिल है.

Pushkar Singh Dhami News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियों को गति दी है. पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम भी शामिल है. यह पहली बार नहीं है जब सीएम धामी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है. उनकी सधी हुई प्रचार शैली और लोगों से जुड़ने की क्षमता के कारण उनकी मांग लगातार बढ़ रही है.

भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए कुल 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. इसके अलावा, भाजपा शासित राज्यों के सात मुख्यमंत्रियों को भी प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है. इनमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं.

बीजेपी के भरोसेमंद प्रचारक बने सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले कुछ समय में भाजपा के लिए एक भरोसेमंद प्रचारक के रूप में अपनी पहचान बनाई है. धामी इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनावों में भी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर चुके हैं. वे दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल थे. उनके सटीक भाषण, युवाओं से जुड़ने की क्षमता और पहाड़ी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने के कारण वे राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हो रहे हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा तीनों दल चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. भाजपा ने जहां अपने प्रत्याशियों और प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी अपनी रणनीतियां तैयार कर रही हैं. दिल्लीवासियों को भरोसा जीतने के लिए तीनों ही पार्टियां अपने-अपने कार्यकार्ताओं के साथ मिलकर काम कर रही है. 

नई दिल्ली सीट से दिग्गज नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला 
15 जनवरी को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं भाजपा ने उनके खिलाफ प्रवेश वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने इसी सीट से संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है. तीनों दिग्गज नेताओं के बीच इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.

दिल्ली में भाजपा का मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी से है, जिसने पिछले चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी. भाजपा की रणनीति है कि वह अपने स्टार प्रचारकों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर राष्ट्रीय मुद्दों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को उजागर करे. सीएम धामी जैसे युवा और प्रभावशाली नेता भाजपा की इस रणनीति में अहम भूमिका निभाएंगे.

सीएम धामी के प्रचार करने से प्रवासी वोटर होंगे प्रभावित 
सीएम धामी के दिल्ली चुनाव प्रचार में शामिल होने से उत्तराखंड के प्रवासी वोटरों पर भी असर पड़ने की संभावना है. दिल्ली में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग रहते हैं, और सीएम धामी का प्रचार अभियान उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित कर सकता है. आम आदमी पार्टी इस बार अपनी सरकार बचाने की पूरी कोशिश कर रही है. केजरीवाल सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और मुफ्त सुविधाओं को अपनी चुनावी उपलब्धियों के रूप में पेश किया है. वहीं, कांग्रेस भी दिल्ली में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का मुकाबला दिलचस्प और कड़ा होने वाला है. भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर यह संकेत दे दिया है कि वह इस चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ रही है. सीएम पुष्कर सिंह धामी जैसे नेताओं की भागीदारी से भाजपा को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी. अब देखना यह होगा कि धामी और अन्य स्टार प्रचारक भाजपा के लिए कितनी सफलता सुनिश्चित कर पाते हैं.

यह भी पढ़ें- UP Cabinet Meeting: महाकुंभ में होगी योगी कैबिनेट की बैठक, संगम में डुबकी लगाएंगे मंत्री, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget