एक्सप्लोरर

घोषणापत्र में वादों की बहार...सभी दलों में फ्री बिजली-पानी देने की होड़...पढ़ें सियासी दलों के मेनीफेस्टो

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी दल अपनी जीत की दावा कर रहे हैं। इसके लिये राजनीतिक दलों ने अपने चुनाव घोषणा पत्र तमाम लोक लुभावन वादे किये हैं

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। देश की राजधानी दिल्ली में सियासी पारा तेजी से चढ़ रहा है। जैसे जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आ रही है सभी दल चुनाव प्रचार और रैलियों के जरिये पूरी ताकत लगा रहे हैं। आम जनता को लुभाने के लिये चुनाव लड़ रहे सभी दलों ने अपने घोषणापत्र में लोकलुभावन वायदे भी किये हैं। भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया है, इसके बाद कांग्रेस ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। मंगलवार यानी आज 4 फरवरी को आम आदमी पार्टी ने भी अपना घोषणापत्र जारी करते हुये वादों की झड़ी लगा दी है।

दिल्ली में 'आम आदमी पार्टी' की बात करें तो 'आप' ने मुफ्त बिजली-पानी का वादा दोहराते हुए कुछ नए वादे किए हैं। वहीं कांग्रेस ने रोजगार से लेकर बिजली-पानी में सब्सिडी जैसे मुद्दों को घोषणापत्र में जगह दी है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में गरीबों को दो रुपये किलो आटा जैसे कई वादे गिनाए हैं।

आप का घोषणापत्र

-हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी -हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने की सुविधा -हर व्यक्ति को शुद्ध पानी मिलेगी -24 घंटे बिजली मिलेगी - प्रदूषण में एक तिहाई कमी -साफ सुथरी यमुना और दिल्ली -कच्ची कॉलोनियों में सुविधाएं -जहां झुग्गी वहां मकान मिलेगा -दिल्ली स्वराज बिल के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे -गरीब आदमी के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी -10 लाख बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएगी सरकार -केंद्र के साथ मिलकर यमुना रिवर साइड का विकास किया जाएगा -ड्यूटी के वक्त सफाई कर्मचारी की मौत होने पर परिवार को एक करोड़ का मुआवजा मिलेगा

भाजपा का संकल्प

-दिल्ली में 10 नए कॉलेज और 200 नए स्कूल। -नौवीं कक्षा के छात्रों को साइकिल देने का वादा। -कॉलेज जाने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी। -गरीब विधवा की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये उपहार। -पांच वर्ष के कार्यकाल में कम से कम 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार। -दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार। -गरीबों को दो रुपये किलो आटा। -नई अधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए कॉलोनी डेवलपमेंट बोर्ड, विकास को प्राथमिकता। -कूड़े का पहाड़ होगा खत्म। -तीन से पांच साल में टैंकर मुक्त दिल्ली, नल से जल। -मौजूदा सरकार में दी जा रही बिजली-पानी सब्सिडी जारी रहेगी।

कांग्रेस का घोषणापत्र

-300 यूनिट तक मुफ्त होगी बिजली, 300-400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने पर 50% की छूट। -20 हजार लीटर तक पानी मुफ्त। इससे कम खर्च करने पर 30 पैसा/लीटर का कैशबैक मिलेगा। -सरकारी नौकरियों में 33% महिला आरक्षण। -ट्रांसजेंडरों के लिए शीला पेंशन योजना के तहत 5,000 रुपये प्रति महीना का प्रावधान। -स्नातकों को हर महीने 5,000 रुपये और परा स्नातकों को 7,500 रुपये बेरोजगारी भत्ता की योजना। -बीपीएल कोटे वाले परिवारों के एक सदस्य को स्टार्टअप के लिए 25 लाख रुपये की एकमुश्त राशि। -कुल बजट का 25 प्रतिशत प्रदूषण नियंत्रण के लिये खर्च किया जाएगा। -सरकार में आने के छह महीने बाद बेहतरीन लोकपाल बिल लाएंगे। -AIIMS जैसे पांच नए सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। -नागरिकों को इमरजेंसी मेडिकल हेल्प व एम्बुलेंस की सुविधा। -सभी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करेंगे और इन कॉलोनियों के कल्याण और बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए पांच साल में 35,000 करोड़ खर्च करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget