एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: खुलकर सामने आया BJP में आंतरिक विवाद, दोनों पूर्व CM ने शुरू की धामी की घेराबंदी

Uttarakhand BJP: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, सिस्टम में भ्रष्टाचार बढ़ गया है, ये उत्तराखंड के लिए घातक है. वहीं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का कहना है कि उत्तराखंड में कमीशनखोरी बढ़ गई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में इन दिनों बीजेपी (Uttarakhand BJP) के बड़े नेता इंटरनल विवाद में फंसे दिखाई दे रहे हैं. यह इसलिए क्योंकि आपने हाल ही में उत्तराखंड में मनी लॉन्ड्रिंग का एक बड़ा मामला सुना होगा जिसमें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Former CM Trivendra Singh Rawat) के औद्योगिक सलाहकार के. एस. पंवार का नाम सामने आया था. कांग्रेस ने भी इस मामले के उठते ही बीजेपी को आड़े हाथ ले लिया लेकिन मामला यहीं नहीं थमा. मनी लॉन्ड्रिंग मामले से बीजेपी में अंदरूनी विवाद दिखाई दे रहा है.

दोनों पूर्व सीएम ने धामी को घेरा
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के औधोगिक सलाहकार केएस पंवार से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामला अब मौजूदा सीएम और पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच इंटरनल विवाद का वजह बनता दिखाई दे रहा है. माना ये जा रहा था कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने मामले में जांच कराकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को घेरने की कोशिश की लेकिन ये मामला अब उल्टा होता नजर आ रहा है, क्योंकि बीजेपी के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने वर्तमान सीएम की घेराबंदी शुरू कर दी है. 

बढ़ गया है भ्रष्टाचार-त्रिवेंद्र सिंह रावत
हालांकि दोनों द्वारा खुलकर सीएम धामी की खिलाफत तो नहीं की जा रही है लेकिन इशारों-इशारों में भ्रष्टाचार के मामले पर घेरा डाला जा रहा है. पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सिस्टम में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और ये उत्तराखंड के लिए घातक है. हालांकि त्रिवेंद्र रावत ने लच्छेदार बात करते हुए ये भी कहा कि सीएम धामी विकास के चौके-छक्के लगा रहे हैं, हालांकि विकास की इस तारीफ पर त्रिवेंद्र रावत मुस्कुराते नजर आये.

बढ़ गई है कमीशनखोरी-तीरथ सिंह रावत
मामला यहीं नहीं थमा, कुछ ही दिनों के लिए उत्तराखंड के सीएम रहे तीरथ सिंह रावत ने कमीशनखोरी की बात कहकर अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिये. तीरथ सिंह रावत का ये कहना कि यूपी से अलग होने के बाद उत्तराखंड में कमीशनखोरी बढ़ गई है, अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने जैसा है. यानी साफ है कि दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने मौजूदा सीएम के खिलाफ घेराबंदी शुरू कर दी है.

जहां एक तरफ दो पूर्व मुख्यमंत्री मौजूदा सीएम पुष्कर सिंह धामी की घेराबंद करने में लगे हैं तो वहीं कांग्रेस इस पूरे तमाशे में हाथ सेंक रही है. कांग्रेस का साफ कहना है कि जो बात कांग्रेस पिछले 6 सालों से कह रही है, अब बीजेपी के नेता खुद इसी बात को अपने बयानों से स्वीकार कर रहे हैं.

Dehradun News: सीएम धामी का अधिकारियों को निर्देश, बोले- छेड़खानी जैसे मामलों में तुरंत हो कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget