एक्सप्लोरर

देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव

Dehradun News: तीनों राजमिस्त्री भूठ गांव में घरों की मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए आए थे. रविवार की सुबह जब वो कमरे से बाहर नहीं आए तो लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया.

उत्तराखंड के देहरादून से बेहद दर्दनाक ख़बर सामने आई हैं, जहां रविवार की सुबह एक कमरे से तीन राजमिस्त्री के शव मिले, इनमें दो सगे भाई है. माना जा रहा है कि एलपीजी गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से ये हादसा हुआ. ये तीनों इलाके के गांव में रहकर मकानों के निर्माण और मरम्मत का काम कर रहे थे. 

ये घटना जिले के त्यूणी तहसील में स्थि भूठ गांव की है. जहां राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में दो सगे भाइयों समेत तीन राजमिस्त्री मृत पाए गए. मृतकों की पहचान डिरनाड गांव निवासी प्रकाश, संजय और पट्यूड गांव निवासी संदीप के रूप में हुई है. तीनों पिछले कई दिनों से भूठ गांव में रहकर मकानों के निर्माण और मरम्मत का कार्य कर रहे थे.

कमरे से आ रही थी एलपीजी की तेज गंध

रविवार की सुबह जब तीनों ने अपना कमरा नहीं खोला तो ग्रामीणों को शंका हुई. कमरे के बाहर खड़े लोगों को अंदर से तेज LPG गैस की गंध आ रही थी. सूचना पर नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. 

खिड़की और दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण टीम को दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश करना पड़ा. भीतर प्रवेश करते ही सभी तीनों अचेत अवस्था में मिले. उनके मुंह से झाग निकल रहा था और कमरे में गैस की तीव्र गंध फैली हुई थी.

कमरे से मिले तीनों के शव

राजस्व पुलिस ने जांच में पाया कि कमरे में रखा गैस सिलिंडर पूरी तरह खाली हो चुका था. ग्रामीणों के अनुसार, तीन-चार दिन पहले ही सिलिंडर भरवाया गया था. प्रथम दृष्टया प्रशासन इस घटना को गैस लीकेज से हुई दम घुटने की वजह से मौत मान रहा है. मृतक प्रकाश और संजय सगे भाई थे, जबकि संदीप भी रिश्तेदार बताया जा रहा है. तीनों के गांव भी भूठ गांव के निकट ही स्थित हैं.

टीम ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आधिकारिक तौर पर मृत्यु के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक पसर गया है. 

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी स्थित वजूखाने का ASI सर्वेक्षण कराने की मांग, आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
Sultanpur News: डिजिटल अरेस्ट से बाल-बाल बचे BJP MLC शैलेंद्र प्रताप सिंह, ठगों ने ATS अधिकारी बन किया फोन
डिजिटल अरेस्ट से बाल-बाल बचे BJP MLC शैलेंद्र प्रताप सिंह, ठगों ने ATS अधिकारी बन किया फोन
Almora News: भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ जारी, आतंक से निपटने की रणनीति पर जोर
अल्मोड़ा में भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ जारी, आतंक से निपटने की रणनीति पर जोर
Chamoli News: भारत-चीन सीमा के पास मलारी जंगलों में लगी आग, आर्मी कैंप सुरक्षित
चमौली: भारत-चीन सीमा के पास मलारी जंगलों में लगी आग, आर्मी कैंप सुरक्षित
Advertisement

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal Election Results Live: नेपाल में दिख रही RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह सबसे आगे, गायब हुए वामपंथी
Nepal Election Results Live: नेपाल में दिख रही RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह सबसे आगे, गायब हुए वामपंथी
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
US Israel Iran War: भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
Embed widget