एक्सप्लोरर

Pariksha Pe Charcha: परीक्षा में तनाव से कैसे रहें मुक्त? उत्तराखंड के 10 लाख बच्चों को पीएम मोदी से मिला टिप्स

Uttarakhand News: फरवरी में विभिन्न बोर्डों की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी. इसको देखते हुए हर बार की तरह पीएम मोदी ने इस बार भी बच्चों से परीक्षा को लेकर सीधा संवाद किया और उनके सवालों के जवाब दिए.

Pariksha Pe Charcha 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम से देशभर के स्कूली विद्यार्थी वर्चुअली जुड़े. उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी करीब 5400 से अधिक स्कूलों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राज्य के 10 लाख से ज्यादा बच्चे पीएम मोदी के कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और उनके दिए गए टिप्स को बारीकी से सुना. राजधानी देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने बच्चों के साथ इसमें शिरकत की. इस दौरान उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat) भी मौजूद रहे.

देहरादून के राजकीय लक्ष्मण इंटर कॉलेज में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम से लोगों को जोड़ा गया था. कार्यक्रम के बाद सीएम धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'प्रधानमंत्री ने बच्चों को परीक्षा में प्रेरित करने के लिए उपाय बताए. निश्चित रूप से सभी विद्यार्थियों को उस पर अमल करना चाहिए और उसको अपने जीवन में डालना चाहिए ताकि भारत के उज्जवल भविष्य की जैसी कामना की जा रही है उसमें हम सफल हो सकें. साथ ही बच्चों को परीक्षा में तनाव से भी छुटकारा मिल सके.'

बिना तनाव परीक्षा देने की सलाह पर बच्चे दें ध्यान- सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और गुरुजनों को जो भी सलाह दी है उनको भी इस पर विचार करना चाहिए. भविष्य में बच्चे किस तरीके से निसंकोच बिना तनाव के परीक्षा दे सके उस पर अमल करना चाहिए. 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम के बाद जब विद्यार्थियों से इस बारे में बात की गई तो बच्चों में एक अलग जुनून व उत्साह देखने को मिला साथ ही बच्चों ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा कही गई सभी बातों को हम अपने जीवन में उतारेंगे और जो भी मूल मंत्र दिए हैं निश्चित तौर पर उस राह पर चलने की कोशिश करेंगे. 

ये भी पढ़ें -

Rampur News: रामपुर में एंट्री करेंगे तो अब 'चाकू' से होगा आपका स्वागत, जानें- कैसे शहर की बढ़ेगी शान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget