एक्सप्लोरर

Dehradun News: नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर पोर्न किया गया अपलोड, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

उत्तराखंड के देहरादून में एक व्यक्ति ने भारत सरकार के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड कर दिया. पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Dehradun Crime News: नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (National Cyber Crime Reporting Portal) पर एक सिरफिरे ने चाइल्ड पोर्न अपलोड कर दी. पोर्टल के इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड होने से हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही साइबर पुलिस (Cyber Police) ने वीडियो को तत्काल हटवा दिया. मामला उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) के थाना राजपुर का है. दरअसल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल भारत सरकार (Central Govt) द्वारा संचालित किया जाता है.

देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने भारत सरकार की ओर से संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के अंतर्गत टिप लाइन के इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड कर दी. नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर पोर्न अपलोड होते ही हंगामा मच गया. इस बात की खबर लगते ही साइबर पिलिस हरकत में आ गई और तत्काल वीडियो को हटा दिया गया. साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है. पुलिस मामले की विवेचना कर रही है. जांच में जो कुछ भी सामने आएगा, उसके मुताबिक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने क्या बताया

वहीं एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से संचालित नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल की ओर से सूचना मिली की सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्न देहरादून के इंटरनेट प्रोटोकोल एड्रेस से अपलोड की गई. पुलिस की ओर से जो जांच की गई उसमें सामने आया है कि वीडियो डालने के लिए जिस मोबाइल नंबर उपयोग हुआ, वह यहां के बापू नगर के निवासी जयराम मौर्य नाम पर दर्ज है. एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी जयराम मौर्य के खिलाफ थाना राजपुर में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Dehradun: बेटे को अच्छे स्कूल में दाखिला कराने के चक्कर में मां को जाना पड़ा जेल, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget