एक्सप्लोरर

Kaushambi News: कौशांबी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया अपहरण कर हत्या का आरोप

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका हुआ मिलने से कोहराम मच गया है. ये युवक 13 मार्च को नौकरी के सिलसिले में घर से अहमदाबाद के लिए निकला था.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. ये घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के भखन्दा गांव की है. ये युवक नौकरी के सिलसिले में घर से अहमदाबाद के लिए निकला था. लेकिन उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ की डाल से फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला. ये शव जमीन से 7-8 फीट की ऊंचाई पर लटक रहा था. परिजनों ने कई बार फोन से उसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब संपर्क नहीं हो सका तो उन्होंने उसे ढूंढना शुरू कर दिया. 
 
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
खबर के मुताबिक जब परिवार का मृतक से संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने उसे तलाश करने की कोशिश की. रातभर परिवारजन उसकी खोज खबर में जुटे रहे.  मंगलवार सुबह जब ग्रामीण गांव के बाहर की तरफ गए तो आम के पेड़ की डाल पर युवक का शव लटकता मिला. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरान किया. परिवार का आरोप है कि उनके बेटे का अपहरण करने के बाद हत्या की गई है. 
 
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था. इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने युवक का अपहरण कर लिया और फिर उसकी हत्या करके शव को पेड़ से लटका दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  परिजनों की तहरीर पर अपहरण के बाद हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
 
मामले की जांच में जुटी पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि अनिल पटेल गुजरात के अहमदाबाद की एक निजी कंपनी में काम करता था. 13 मार्च की सुबह 9:30 बजे अनिल अहमदाबाद के लिए घर से निकला था लेकिन रास्ते से ही लापता हो गया. परिजनों ने कई बार फोन पर संपर्क किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
 
ये भी पढ़ें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget