एक्सप्लोरर

हरदोई में DCM और ट्रैक्टर- ट्रॉली के बीच हुई भीषण भिड़ंत, 6 की मौत; 30 लोग घायल

यूपी के हरदोई जिले में डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। जिसमें एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

हरदोई, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भीषण हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि डीसीएम और ट्रैक्टर- ट्रॉली की भीषण भिड़ंत होने के चलते ये बड़ा हादसा हुआ। इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

हरदोई में DCM और ट्रैक्टर- ट्रॉली के बीच हुई भीषण भिड़ंत, 6 की मौत; 30 लोग घायल

सड़क हादसे में 6 की मौत, 30 लोग घायल

पूरी घटना थाना बिलग्राम क्षेत्र की है, जहां पर तिलक चढ़ाकर ट्रैक्टर- ट्रॉली से वापस लौट रहे लोगों की  ट्रैक्टर- ट्रॉली में डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे  ट्रैक्टर- ट्रॉली पलट गई। घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने बिलग्राम सीएचसी में दम तोड़ दिया। घटना में करीब 30 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।

देर रात करीब 2 बजे हुआ एक्सीडेंट

मिली जानकारी के अनुसार, बघोली क्षेत्र के भारत पुरवा गांव निवासी प्रकाश की लड़की माधुरी का तिलक चढ़ाने बिलग्राम क्षेत्र के सुखेड़ा धोन्धी गई थी। तिलक चढ़ाकर जब यह लोग वापस लौट रहे थे, तभी सदरपुर के पास रात करीब 2 बजे इनकी ट्रैक्टर- ट्रॉली  को डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्राली खाई में पलट गई। घटना के समय ट्राली में करीब 42 लोग सवार थे।

इन लोगों की हुई मौत

हादसे में विश्राम (60), ट्रेनी (50) निवासी भारत पुरावा, शंकर (55) भूमरई बघोली, बालकराम (60) बधिया सुरसा, राजाराम (35) भारतपुरवा बघोली, ऋषि कुमार (30) भारतपुरवा थाना बघोली की मौत हो गई। घटना में करीब 30 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एक घायल पंकज की हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। घटना की बाद मृतक परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

हरदोई में DCM और ट्रैक्टर- ट्रॉली के बीच हुई भीषण भिड़ंत, 6 की मौत; 30 लोग घायल

पुलिस का बयान

सीओ सिटी विजय राना ने बताया कि सांडी क्षेत्र से तिलक समारोह से कुछ लोग ट्रैक्टर- ट्राली से लौट रहे थे , तभी बिलग्राम माधव गंज रोड पर उनका एक्सीडेंट हो गया। जिसमें  ट्रैक्टर- ट्रॉली और डीसीएम आमने-सामने टकराई है। जिसमें 6 लोगों की मृत्यु हो गई है, तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा है, बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget