एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी में वापसी होते ही दारा सिंह चौहान की पहली प्रतिक्रिया, पीएम मोदी के लेकर किया ये दावा

Dara Singh Chauhan joins BJP: दारा सिंह चौहान को बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने पार्टी में सदस्यता दिलाई है.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) से इस्तीफा देने वाले विधायक दारा सिंह चौहान ने घर वापसी कर ली है. मतलब पूर्व मंत्री आज सोमवार (17 जुलाई) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं. दारा सिंह चौहान को लखनऊ स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने पार्टी में सदस्यता दिलाई है. वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद दार सिंह चौहान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने पीएम मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है.

पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, "चौहान समाज के सदस्यों में देखा गया उत्साह बताता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए का विस्तार हो रहा है. लोगों ने मोदी को फिर से पीएम बनाने का मन बना लिया है. पूर्वांचल में जिस तरह की सियासी हलचल दिखाई दे रही है, पूरे प्रदेश में जिस तरह का कोलाहल है, उससे स्‍पष्‍ट है कि 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी एक बार फिर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी.

बता दें कि घोसी (मऊ) से विधायक चौहान ने विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना के कार्यालय में जाकर उन्हें सदन की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपा था. इस्तीफा देते हुए उन्होंने विधानसभा अध्‍यक्ष को भेजे पत्र में लिखा था ''मैं दारा सिंह चौहान मऊ जिले की घोसी सीट-354 से विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं.''

दारा सिंह चौहान ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में वन मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता ग्रहण की थी. इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर पिक्षड़ों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था. इसके बाद वह मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए. 

UP Politics: यूपी में अब भी दूर नहीं हुई बीजेपी की सबसे बड़ी टेंशन, पूर्वांचल साधने के बाद क्यों बढ़ी मुसीबत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव पर अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget