एक्सप्लोरर

उन्नाव में घर में घुसकर दलित युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने अरोपी को किया गिरफ्तार

उन्नाव के एक गांव में रहने वाले एक दबंग लड़के ने एक दलित लड़की के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, वहीं विरोध करने पर उसने युवती को घर की छत से नीचे गिरा कर घायल कर दिया.

उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दरिंदो ने एक दलित लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं हैं. आपको बता दें लड़की का परिवार खेतों में काम करने गया था. जिससे गांव के ही रहने वाले एक दबंग ने लड़की के घर पहुंचकर लड़की को अकेला पाकर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया. छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग ने लड़की के साथ मारपीट करने लगा, जिससे बचने के लिए लड़की छत पर भाग गई.

विरोध करने पर छत से फेंका नीचे

जहां पीछा करते हुए लड़का छत पर पहुंच गया, लड़के ने लड़की के गले पर हमला करके लड़की को छत से नीचे फेंक दिया. छत से नीचे गिरने के चलते लड़की को गम्भीर चोटें आईं हैं. जिसका उपचार निजी हास्पिटल में किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

गांव के दबंग का शिकार हुई लड़की उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है. आज के समय में बेटियां घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं. ताजा मामला उन्नाव जनपद के बीघापुर थाना क्षेत्र धहरौरा गांव का है, जहां पड़ोस के युवक ने दलित लड़की के साथ छेड़छाड़ ही नहीं की बल्कि रेप में नाकाम होने पर छत से फेंक दिया.

निजी अस्पताल में जारी इलाज

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घर के सभी लोग खेतों में काम पर गए थे, तभी सूरज सिंह नाम का लड़का मौका पाकर घर पहुंचा और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा. लड़की के विरोध करने पर उसे मारापीटा व कपड़े से गले को कस दिया और उसके बाद लड़की को छत से फेंक दिया, जिससे युवती को गम्भीर चोट आयी हैं. जिसका उपचार उन्नाव के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस ने पूरे प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. युवती न बताया कि 'मैं घर पर अकेली थी. सूरज नाम का लड़का मेरे घर आया और मेरे साथ छेड़खानी करने की कोशिश की, जिससे बचने के लिए मैं छत पर भागी, तो मुझे पकड़ के खींच लिया. जिससे मैं सीढ़ी से गिर पड़ी. फिर मैं दोबारा छत पर भागी तो मुझे छत से ढकेल दिया.'

इस पूरे मामले पर सीओ बीघापुर अंजनी कुमार राय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है. छेड़छाड़, घर में जा कर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गयी है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को लेकर दी चेतावनी, कहा- आगे 1991 से भी मुश्किल आ रहा है वक्त

बंगाल: अपने प्रतिष्ठानों के आसपास के क्षेत्रों को ड्रोन, यूएवी के लिए नौसेना ने ‘नो फ्लाई जोन’ किया घोषित

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget