एक्सप्लोरर

यूपी: बांदा में सनसनीखेज हत्याकांड, ससुराल से पत्नी को लेकर आ रहे युवक की दबंगों ने गोली मारकर हत्या की

यूपी के बांदा में बदमाशों के हौसले बुलंद है. यहां एक युवक को उस वक्त गोली मार दी गई, जब वह ससुराल से घर वापस लौट रहा था. जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है. कुछ दिन पहले भी बदमाशों ने युवक पर हमला किया था.

बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा में पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे युवक की दबंगों द्वारा दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि पहले दबंग उनके घर पर फायरिंग कर चुके हैं, लेकिन शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते आज हत्या हो गई. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामला शहर कोतवाली के सुहाना गांव का है, जहां ससुराल से अपनी पत्नी को लेकर आ रहे युवक कल्लू यादव को गांव के ही दबंगों ने दिनदहाड़े बीच रास्ते मे गोली मार दी और मौके से फरार हो गये. आसपास मौजूद लोगों ने आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल ले कर भागे लेकिन रास्ते पर ही युवक ने दम तोड़ दिया. मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों की माने तो कुछ दिन पूर्व भी दबंगों ने उनके घर में घुसकर फायरिंग की थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे दबंगो के हौसले और बुलंद हो गये जिसके चलते इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया.

वहीं इस पूरे मामले में बांदा पुलिस अधीक्षक का पुराना रटा रटाया राग अलापते हुए मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं. बांदा पुलिस के इस ढीले ढाले रवैये के चलते बांदा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस बेपरवाह बनी हुई है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: बहराइच पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

यूपी: बिजनौर में 22 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये, नोएडा में हालात हो रहे बेकाबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget