एक्सप्लोरर

बलिया: बदमाशों के हौसले बुलंद, अधिवक्ता को गोली मारकर हुए फरार

घायल अधिवक्ता का नाम त्रिलोकी नाथ सिंह बताया जा रहा है। त्रिलोकी नाथ बीजेपी नेता और पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के भतीजे हैं।

बलिया, एबीपी गंगा। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कटहुरा मोड़ पर बेखौफ बदमाशों ने एक अधिवक्ता को गोली मार दी और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को एसपी अपने साथ 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। हालांकि, बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घायल अधिवक्ता का नाम त्रिलोकी नाथ सिंह बताया जा रहा है। त्रिलोकी नाथ बीजेपी नेता और पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के भतीजे हैं।

बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब त्रिलोकी नाथ अपने गांव मुंडेरा से रसड़ा तहसील जा रहे थे। कटहुरा मोड़ के पास पहुंचने पर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बलिया में उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नही होने की वजह से यहां के डॉक्टरों ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

त्रिलोकी नाथ ने बताई घटना की दास्तान त्रिलोकी नाथ ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कटहुरा मोड़ के पास बदमाशों ने गोली मार दी। घायल अधिवक्ता ने बताया कि फायरिंग के दौरान लगा कि बाइक पंचर हो गई है। गोली लगने के बाद मैं झाड़ियों में गिर गया। बदमाशों ने फिर गोली चलाई जो मेरे हाथ में लगी। त्रिलोकी ने बताया कि बदमाशों की उम्र 20-25 साल थी। दो बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था जबकि एक का चेहरा खुला हुआ था।

पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget