एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: बीजेपी नेता के रोड शो में उड़ी कोविड प्रोटकॉल की धज्जियां, मूक दर्शक बनी रही पुलिस

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में कोरोना महामारी के चलते 2 जनवरी तक धारा 144 लागू है. लेकिन शनिवार को बीजेपी नेता के काफिले में इन नियमों का ताक पर रखकर रोड शो निकाला गया. पुलिस ने भी कोई कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई.

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में आज सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने खुलेआम धारा 144 का उल्लंघन किया. वहीं कोविड-19 के नियमों को ताक पर राख कर बगैर मास्क के सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाई गईं. एनएच 91 पर बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो किया. ये रोड शो पार्टी के एक नेता को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री बनने पर निकाला गया था. दादरी NH-91 पर खुलेआम बेखौफ सत्ताधारी नेता सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में रोड शो करते हुए नजर आए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जनपद गौतम बुद्ध नगर के कई बड़े नेता भी इस रोड में शो में शामिल थे. इस दौरान पुलिस भी मूकदर्शक बनकर देखती रही. बड़ा सवाल क्या सत्ताधारी नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी, या आम आदमी के लिए ही कानून बना है.

पीएम की अपील को लगा रहे पलीता

देश के प्रधानमंत्री लगातार कोरोना महामारी से निपटने के लिए जनता से अपील कर रहे हैं कि 2 गज की दूरी, मास्क है जरूरी. इस स्लोगन को लगातार प्रधानमंत्री दोहरा रहे हैं. वहीं उन्हीं की पार्टी के नेता उनके इस अपील को पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं. ग्रेटर नोएडा के दादरी एनएच 91 की जहां पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मंत्री बनाए जाने पर रोड शो का आयोजन किया गया था, यानी कि शक्ति प्रदर्शन किया गया था. जबकि पूरे जनपद में कोविड-19 के चलते धारा 144 दो जनवरी तक लगाई गई है. उसके बावजूद भी नशे में चूर सत्ताधारी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता नेता सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालते हुए दिखे. यही नहीं कार्यकर्ता गाड़ियों की छत पर बैठकर शक्ति प्रदर्शन कर नुमाइश कर रहे थे. कुछ लोग जान जोखिम में डालकर छत पर तो बैठे हुए थे, उसके साथ-साथ खिड़कियों पर भी लटके हुए दिखाई दिये.

पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही

इस दौरान सड़कों पर कई जगह पुलिस भी थी, लेकिन सत्ताधारी नेता पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए रोड शो करते हुए नजर आए. पुलिस ने भी यह जहमत नहीं उठाई कि इन नेताओं के काफिले को रोका जाए. इन पर कोई सख्त कार्रवाई की जाए. वहीं इस काफिले से सड़क पर चलने वाले आमजन को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि सड़कें नेता जी के काफिले से पूरी भरी हुई थीं.

ये भी पढ़ें.

इटावा: लॉयन सफारी में शेरनी जेसिका ने दिया दो शावकों को जन्म, पार्क में खुशी का माहौल

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन
CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget