एक्सप्लोरर

रायबरेली: सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा, चचेरी बहन ने किया था भाई और बहन का कत्ल

रायबरेली में चचेरी बहन मानसिक रूप से बीमार थी. पुलिस के मुताबिक श्यामकली के मन में हत्या जैसी वारदात करने के विचार कौंधते थे. घर में उसने अपनी चाचा के बेटे और बेटी को मौत के घाट उतार दिया.

रायबरेली. डबल मर्डर जैसी वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और चारों तरफ भय का माहौल पैदा हो चुका था लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते 24 घंटे के अंदर डबल मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा कर दिया. घटनाक्रम के मुताबिक दो बच्चों की हत्यारी उसकी अपनी ही चचेरी बहन निकली. श्यामकली के मन में हत्या करने जैसी वारदातें कौंधने लगती थीं, जिसके बाद वह हत्याओं को अंजाम देती थी. हत्यारिन बहन का अगला निशाना उसका अपना खुद का सगा भाई था लेकिन समय रहते काल के गाल में समाने से पहले पुलिस ने उसे रोक लिया. मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुड़वल गांव का है.

रहस्यमयी तरीके से गायब हुए दोनों बच्चे

रायबरेली का सबसे चर्चित डबल मर्डर कांड लालगंज कोतवाली के कुड़वल में हुआ था, जहां 19 अगस्त 2020 को 8 वर्ष की बच्ची रूबी रहस्यमय तरीके से गायब हुई थी जिसके बारे में न तो पुलिस को कोई खबर हो पाई और ना ही परिजनों को. उसके ठीक 10 दिन बाद रूबी का चचेरा भाई दीपक 11 वर्ष भी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया लेकिन इस बात का सुराग इस बार परिजनों को लगा लेकिन परिजन उसे बोल नहीं पा रहे थे.

हत्यारिन बहन खेत से चारा उठाने के लिए ले गयी थी भाई को

एक सितंबर 2020 को उसकी चचेरी बहन श्यामकली 11 वर्षीय दीपक को खेत से चारा उठाने के लिए ले गई लेकिन शाम हो जाने के बाद जब केवल श्यामकली ही खेत से लौटी और उसके साथ गया दीपक वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने खोजबीन शुरू कर दी. जब दीपक देर शाम तक नहीं मिला तो परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी हालांकि मौके पर पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय सहित लगभग आधा दर्जन थाने की पुलिस पहुंच गई और पूछताछ करने के साथ ही उसे खोजने में जुट गई लेकिन दीपक का कहीं अता पता नहीं चला.

पुलिस अधीक्षक की रणनीति आयी काम

चूंकि मामला दो भाई और बहनों का था और दोनों रहस्यमई तरीके से गायब हुए थे तो पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई का माथा ठनका और उन्होंने अलग-अलग टीमें बनाकर मामले की तह तक जाने का निर्देश दिया. जिसके बाद स्वाट टीम प्रभारी अमरेश त्रिपाठी, शहर कोतवाल अतुल सिंह, महिला थाना प्रभारी संतोष सिंह व नवनियुक्त थाना प्रभारी लालगंज राकेश सिंह ने अलग-अलग एंगल से जांच शुरू कर दी. 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने चचेरी बहन श्यामकली से कबूलवा लिया कि उसने ही दोनों भाई बहनों की हत्या की है.

कलंकित हुआ रिश्ता

डबल मर्डर मिस्ट्री की खुलासे के बाद कलंकित हुआ भाई बहन का रिश्ता एक भाई रक्षा सूत्र बांधते समय अपनी बहन से उसकी रक्षा के लिए वादा करता है तो बहन भी उसे रक्षा का वचन देती है. लेकिन कलयुगी बहन ने भाई व बहन की हत्या करके रिश्तो को तार-तार करने का काम किया है. घटना के खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. श्यामकली के पिता बाबूलाल परदेस में कमा कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था. जानकारी के बाद वह काम धाम छोड़कर वापस रायबरेली पहुंच गया उसको भी इस घटना का काफी दुख है कि उसकी बेटी ने अपने ही भाइयों और बहनों की नृशंस हत्या कर दी. चूंकि पिता पिता होता है जब एक तरफ बेटी जेल जा रही थी उस समय भी बाप की आंखों में आंसू देखे जा सकते थे.

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई

पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने बताया किस श्यामकली मानसिक रूप से बीमार है और उसके मन में इस तरह की दुर्घटनाओं को अंजाम देने का विचार आता था. ऐसा ही विचार आया तो उत्तेजना में आकर पहले बहन को मार दिया फिर उसके बाद अपने भाई को. श्यामकली का मानसिक परीक्षण कराया गया तो उसे डॉक्टर ने भी इसके मानसिक बीमार होने की पुष्टि की है. हालांकि दोनों हत्याओं के वह दोषी है, इसलिए श्यामकली को जेल भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें.

नोएडाः बेरोजगारी बनी जानलेवा, कानपुर से नौकरी की तलाश में आए युवक ने की खुदकुशी

पीलीभीत के शिक्षक ने छात्रों को बताया बंजर जमीन पर जैविक खेती का हुनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget