एक्सप्लोरर

Top Ten News पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित....लॉक डाउन से जुड़ा बड़ा ऐलान कर सकते हैं...पढ़ें आज की दस बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी लॉक डाउन बढ़ाने को लेकर आज बड़ा फैसला कर सकते हैं। देश में घोषित 21 दिन का लॉक डाउन आज खत्म हो रहा है। पढ़ें 14 अप्रैल 2020 की दस बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

1- कोरोना वायरस से देश में संक्रमित लोगों की संख्या 9352 हो गई है। 8048 एक्टिव पेशेंट है। 979 लोग ठीक हुए है और 324 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में संक्रमण को रोकने के लिये लॉकडाउन के दौरान जिला स्तर पर किये गये प्रयासों का परिणाम मिलना शुरु हो गया है। अग्रवाल ने कहा कि इसी का नतीजा है कि संक्रमण से प्रभावित देश के 15 राज्यों के 25 जिलों में पिछले 14 दिनों में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। अग्रवाल ने कहा कि इन जिलों में महाराष्ट्र का बूंदिया, छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बिलासपुर, केरल में वायनाड, मणिपुर में इंफाल पश्चिम और बिहार में पटना, नालंदा एवं मुंगेर जिले शामिल हैं। संवाददाता सम्मेलन में गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये मालवाहक वाहनों की आवाजाही को अबाध बनाने को कहा है। साथ ही मंत्रालय ने आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन से जुड़ी औद्योगिक इकाईयों और लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म श्रेणी के उद्यमों को भी सुचारु बनाये रखने के उपाय करने को कहा है। 2- सरकार ने कोविड-19 के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों का नियमित वीजा और ई-वीजा 30 अप्रैल तक नि:शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘ऐसे विदेशी नागरिक जो दुनिया के कई हिस्सों में कोविड-19 फैलने के कारण भारत में फंसे हुए हैं और भारतीय अधिकारियों द्वारा यात्रा प्रतिबंध के कारण फंसे हुए हैं और जिनके नियमित वीजा, ई-वीजा या ठहरने की शर्तें एक फरवरी (मध्यरात्रि) से लेकर 30 अप्रैल (मध्यरात्रि) के बीच खत्म हो रही हैं, उन्हें नि:शुल्क 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विदेशी नागरिक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।’’ कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी जिसके बाद से विदेशी नागरिक यहां फंसे हुए हैं।

3- देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की आज 129वीं जयंती है। भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के गांव महू में हुआ था। आज का दिन समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

4- पीएम नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। कोरोना संकट के दौरान पीएम का यह देश के नाम तीसरा संबोधन होगा। माना जा रहा है कि पीएम संबोधन में देश में लॉक डाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि आज खत्म होने जा रही है। पीएम का संबोधन विश्व में भरोसा और विश्वास जगाने वाला होगा। मोदी देश की जनता से लॉक डाउन का पहले की तरह पूरी ईमानदारी से करने की अपील करेंगे और साथ में देश की जनता की पीठ भी थपथपाएंगे।

5- यूपी में कोरोना पॉजिटिव संख्या पहुंची 563, इसी के साथ 43 जिलों में पहुंची कोरोना की दस्तक। 563, में से 312 यानि आधे से ज्यादा मरीज तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। बीते सोमवार को जिले में मिले 80 कोरोना पॉजिटिव जिनमें से 40 मरीज तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। 563 में से 49 को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक 13,287 सैंपल भेजे गए हैं, जिनमे 177 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिलों की बात करें तो कोरोना पॉजिटिव के सर्वाधिक 139 मामले आगरा में हैं।

6- सोमवार को यूपी के अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी ने प्रेस को संबोधित कर बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में छिपे हुए कोरोना पॉजिटिव संदिग्धों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं अगर अब कहीं नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आता है तो इसके लिए संबंधित जिला प्रशासन को जिम्मेदार माना जाएगा। इसके साथ ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी तय है, जो खुद को छिपाये बैठे हैं। सीएम योगी ने आरोग्य सेतु एप का प्रयोग करने के लिए सभी प्रदेशवासियों से अपील की है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-11 के सदस्यों के साथ बैठक कर कई निर्देश जारी किए हैं।

7- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उत्तर प्रदेश का आगरा मॉडल चर्चा में था। सोमवार को आगरा में सिर्फ एक दिन में कोविड-19 के 35 नए मामले रिपोर्ट हुए। इसके बाद आगरा मॉडल पर सवाल उठने लगा है। शहर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 138 हो गई है। हालांकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम आगरा मॉडल का बचाव कर रही है। उनका कहना है कि हम बड़े स्तर पर सैंपलिंग कर रहे हैं और संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या इसी का नतीजा है। उनका कहना है कि लंबे सयम में यह हमारे लिए फायदेंमंद साबित होगा।

8- कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए और शैक्षिक सत्र को नियमित रखने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कक्षा छह, कक्षा सात, कक्षा आठ, कक्षा नौ और कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया है। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला की ओर से इसके आदेश जारी कर दिये गए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश में लागू लॉक डाउन से उत्पन्न परिस्थितियों और शैक्षणिक सत्र नियमित करने के उद्देश्य से यूपी सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला किया है।

9- उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि पिछलें 5 दिनों से प्रदेश में कोई भी कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने नहीं आया है, साथ ही जांच में भेजे गए सभी सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं, राज्य में फिलहाल अभी तक 35 मरीज ही कोरोना पॉजिटिव हैं, बीते सोमवार 125 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, राज्य में अबतक 7 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अबतक कुल 1978 मरीजों के सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिसमें अबतक 1641 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

10- लॉक डाउन उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। उत्तराखंड में आज 69 मामलों में मुकदमे दर्ज किए हैं। साथ ही 263 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया अभी तक 1470 मुकदमों के साथ 5802 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लॉक डाउन में 16091 वाहनों के चालान के साथ 4131 वाहन सीज हुए। अभी तक लॉक डाउन में 76 लाख 07 हजार का पुलिस चालान वसूल कर चुकी है ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट
Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Gorakhpur News: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
गोरखपुर: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Baby do die do Review: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी, ऐसी फीमेल 'हिटवुमन' देखी नहीं होगी
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Delhi University Admission 2026: नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
Embed widget