एक्सप्लोरर

Coronavirus: बिजली विभाग के लिए चुनौती बनी पीएम मोदी की ये अपील, देश के सामने खड़ा हो सकता है बड़ा संकट

9 मिनट के लिए घर की लाइटें बंद करने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर बिजली विभाग पर पड़ सकता है। बिजली कंपनियाों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।

भारत कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर लॉकडाउन का पालन हो रहा है। अब देश के प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से 5 अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइटें बंद कर दीया, मोमबत्ती या फ्लैश लाइट जलाने की अपील की है। पीएम की इस अपील को संकट के समय एकजुटता के संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, पीएम मोदी की इस अपील से बिजली कंपनियाों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।

पीएम मोदी की अपील के बाद बिजली कंपनियों ने भी इस चुनौती से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती ब्लैकआउट टालने की होगी। अगर 130 करोड़ देशवासी एक साथ बिजली बंद करते हैं और 9 मिनट बाद फिर एकसाथ जलाते हैं तो ब्लैकआउट का खतरा काफी ज्यादा होगा।

Coronavirus: बिजली विभाग के लिए चुनौती बनी पीएम मोदी की ये अपील, देश के सामने खड़ा हो सकता है बड़ा संकट

एक रिपोर्ट में बिजली विभाग के अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि, 'यह एक चलती हुई कार में अचानक ब्रेक लगाने और फिर तेज रफ्तार देने जैसा है। इसका अनुमान लगाना मुश्किल है कि कार का व्यवहार क्या होगा।' बिजली विभाग के पास इस 9 मिनट की चुनौती से निपटने की तैयारी के लिए अब 2 दिन से भी कम वक्त बचा है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिजली विभाग इस चुनौती का सामना करने में सक्षम है।

बता दें कि, हमारे घरों तक 3 तरीकों से बिजली पहुंचाई जाती है। पहला पॉवर जनरेटर्स जैसे एनटीपीसी, दूसरा हर राज्य में मौजूद वितरण कंपनियां और तीसरा राज्य भार प्रेषण केंद्र या एसएलडीसी। एलसीडीसी बिजली की मांग के साथ आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Coronavirus: बिजली विभाग के लिए चुनौती बनी पीएम मोदी की ये अपील, देश के सामने खड़ा हो सकता है बड़ा संकट

रिपोर्ट के मुताबिक बिजली आपूर्ति को एक दिन में प्रत्येक 15 मिनट के 96 ब्लॉक में विभाजित किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'एसएलडीसी हर राज्य में ब्लॉक के लिए मांग और आपूर्ति का शेड्यूल बनाता है। अगर पीएम नरेंद्र मोदी 15 मिनट के लिए बिजली बंद करने को कहते तो 15 मिनट का एक ब्लॉक बंद कर दिया जाता, लेकिन यह 9 मिनट चुनौती बन गया है। इसमें एसएलडीसी की भूमिका काफी अहम है।

यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि, पावर ग्रिड लाइनों में बिजली की आवृत्ति 48.5 और 51.5 हर्ट्ज के बीच हो, यह एसएलडीसी सुनिश्चित करता है। अगर यह बहुत अधिक हो जाता है या बहुत कम तो लाइनें कट सकती हैं। इससे देशभर में बिजली संकट खड़ा हो सकता है।' 2012 में दुनिया का सबसे बड़ा ब्लैकआउट कुछ ऐसे ही हुआ था जब अचानक मांग बढ़ने से ट्रिपिंग हुई और लगभग 60 करोड़ भारतीयों के घरों की बिजली चली गई थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget