एक्सप्लोरर

यूपी: बहराइच जेल में कैदी के कोरोना संक्रमित मिलने पर मचा हड़कंप, पूरी बैरक को किया गया सील

कोरोना का संक्रमण उत्तर प्रदेश की बहराइच जेल के अंदर तक पहुंच गया है. यहां एक कैदी में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है. कैदियों को क्वारंटाइन में रखकर बैरक का इलाका सील कर दिया गया है.

बहराइच: बहराइच जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 150 कैदियों वाली एक पूरी बैरक को सील कर दिया गया है. बहराइच जिला कारागार अधीक्षक एएन त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि जेल में समय-समय पर कैदियों और जेल कर्मियों की आकस्मिक कोरोना जांच कराई जाती है. अभी तक कुल 60-70 लोगों की जांच हुई है जिनमें एक कैदी कैदी संक्रमित मिला है. दहेज हत्या का 26 वर्षीय आरोपी 2016 से जेल में बंद है.

जेल अधीक्षक ने बताया कि जिस बैरक में विचाराधीन कैदी बंद था वह बैरक दूसरी बैरकों से थोड़ी दूर है. हाल-फिलहाल कोरोना संक्रमित कैदी न तो कहीं गया था न ही उसमें संक्रमण के लक्षण नजर आ रहे थे. कैदियों की पेशी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस से हो रही है, इसलिए कैदी को संक्रमण कैसे हुआ इसका पता नहीं लग पा रहा है. जेल अधीक्षक ने बताया कि संक्रमित कैदी को एल-1 श्रेणी के अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी दोबारा कोविड जांच होगी.

त्रिपाठी ने बताया कि जिस बैरक में संक्रमित कैदी रह रहा था उसके सभी कैदियों को क्वारंटाइन में रखकर बैरक का इलाका सील कर आवागमन बंद कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सभी 150 कैदियों और बैरक के नजदीकी संपर्क में आए जेल कर्मियों और अधिकारियों का पता लगाकर कर उनकी भी कोविड 19 जांच कराई जाएगी. साथ ही बताया कि जेल परिसर को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है और नए कैदियों को भी 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखा जा रहा है.

यूपी: बहराइच जेल में कैदी के कोरोना संक्रमित मिलने पर मचा हड़कंप, पूरी बैरक को किया गया सील

इस बीच, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को लखनऊ से आई कोविड 19 जांच रिपोर्ट में जरवल क्षेत्र के एक ही परिवार के तीन सदस्य, हुजूरपुर क्षेत्र और जिला कारागार से एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि जरवल के तीनों संक्रमित मरीज पूर्व में संक्रमित पाए गए एक व्यक्ति के परिजन हैं. सभी संक्रमितों को चित्तौड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित एल-1 श्रेणी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सिंह ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 141 हो गई है जिनमें से 17 का अब भी इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में कोरोना से 18 और लोगों की मौत, संक्रमण के 1346 नए मामले

अनलॉक में रेवेन्यू के साथ-साथ कैसे बढ़े कोरोना के मामले, पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget