एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 3490 नए मामले आए सामने, 1497 लोगों की हो चुकी है मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3490 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना की वजह से अब तक 1497 लोगों की मौत हो चुकी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3490 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना संक्रमण से 41 और लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही प्रदेश में मंगलवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1497 हो गई है. अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि राज्य में कुल 44520 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं, वहीं संक्रमण से अभी तक 1497 लोग की मौत हुई है. अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सोमवार को 91830 नमूनों की जांच की गई साथ ही 5006 लोगों को अपने घरों में ही आइसोलेशन में रहने की अनुमति दी गई है।

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोरोना वायरस की जांच क्षमता में वृद्धि करने की हिदायत दी है. सीएम योगी ने सोमवार को हर जिला अस्पताल में रैपिड एंटीजन जांच की व्यवस्था करने के आदेश दिए थे. मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा था कि 25 लाख तक की जनसंख्या वाले जिलों में रोजाना एक हजार से अधिक और 25 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में 1500 से अधिक जांच एंटीजन के माध्यम से की जाएं.

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 3490 नए मामले आए सामने, 1497 लोगों की हो चुकी है मौत

सीएम योगी ने कोविड अस्पतालों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा था कि एल-1 कोविड अस्पतालों में 50 प्रतिशत बिस्तरों पर ऑक्सीजन की व्यवस्था रहे. एल-2 कोविड चिकित्सालय के सभी बिस्तरों पर ऑक्सीजन उपलब्ध रहे. एल-3 अस्पताल के सभी बिस्तरों पर ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की उपलब्धता रहे. कोविड वॉर्ड में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं.

यह भी पढ़ें:

कानपुर के निजी अस्पताल में होगा कोविड-19 की दवा का ह्युमन ट्रॉयल, 36 वॉलंटियर्स पर होगा परीक्षण

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा-राज्य में बिगड़ रही है कानून-व्यवस्था, जनता परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget