एक्सप्लोरर

यूपी: रोजाना 40 हजार नमूनों की हो रही है जांच, अब तक साढ़े ग्यारह लाख से अधिक टेस्ट हुए

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच यूपी में जांच क्षमता चार महीनों में लगभग साढे़ छह सौ गुना बढ़ गई है. प्रदेश में रोजाना 40 हजार नमूनों की जांच हो रही है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की जांच क्षमता चार महीने में लगभग साढे़ छह सौ गुना बढ़ गई है. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को कहा कि, ' मार्च में हमारी क्षमता 60 नमूनों की जांच प्रतिदिन से शुरू हुई थी. आज हम 40 हजार नमूनों की जांच रोजाना कर रहे हैं. जांच क्षमता साढे़ छह सौ गुना बढ गई है.'

प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 39623 नमूनों की जांच की गई. अब हम 40 हजार के आसपास नमूनों की पूरे प्रदेश में रोजाना जांच कर रहे हैं. कई नई लौब बनाई गई हैं. हर जिले में ट्रू नेट मशीन पहुंचाई गई है. प्रदेश में अब तक 11, 56, 089 नमूनों की जांच की गई है. उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 12213 लोग भर्ती हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में चल रहा है. आइसोलेशन सेंटरों में 4,407 लोग हैं, जिनके नमूने लेकर जांच की जा रही है.

यूपी: रोजाना 40 हजार नमूनों की हो रही है जांच, अब तक साढ़े ग्यारह लाख से अधिक टेस्ट हुए

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पूल जांच के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 2098 पूल शनिवार को लगाए गए जबकि 10-10 नमूनों के 344 पूल लगाए गए. आरोग्य सेतु एप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है और अब तक 201167 ऐसे लोगों को फोन कर उनका हालचाल लिया गया है, जिन्हें ऐप के माध्यम से अलर्ट आए थे. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) ने बताया कि 27833 क्षेत्रों में निगरानी का कार्य किया गया है. कुल 1, 19, 64, 948 घरों में 6, 11, 43, 056 लोगों की सेहत की जानकारी ली गई है.

प्रसाद ने बताया कि ने बताया कि दो जुलाई से मेरठ मंडल से सभी घरों के लिए 'डोर टू डोर' सर्वे का काम प्रारंभ किया गया है जो रविवार को समाप्त हो रहा है. पहले से बीमार लोगों के अलावा जिन लोगों को किसी भी तरह के लक्ष्ण पाए गए हैं उनका ब्योरा तैयार किया गया है. पांच जुलाई से यही कार्रवाई प्रदेश के 17 अन्य मंडलों से शुरू हुई जो 15 जुलाई तक चलेगी.

यूपी: रोजाना 40 हजार नमूनों की हो रही है जांच, अब तक साढ़े ग्यारह लाख से अधिक टेस्ट हुए

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि घर-घर सर्वेक्षण के शनिवार तक के आंकडों के मुताबिक 2 करोड़ 51 लाख 94 हजार 708 घरों में 12 करोड़ 94 लाख 35 हजार 139 लोगों का सर्वेक्षण किया गया. जो आंकड़े निकलकर आ रहे हैं उसके अनुसार 8 लाख 48 हजार 593 लोग मधुमेह से ग्रस्त हैं जबकि 2 लाख 38 हजार 238 उच्च रक्तचाप, 18018 कैंसर से, 54247 लोग हृदय रोग से ग्रस्त हैं और 16879 लोग गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे हैं. उन्होंने बताया कि सभी को हमारी टीम ने सावधान करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें:

अखिलेश यादव की मांग- कोरोना की रोकथाम के लिए हफ्ते में चार दिन काम की व्यवस्था लागू करे यूपी सरकार

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा यूपी का आगामी विधानसभा चुनाव- अजय कुमार लल्लू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget