एक्सप्लोरर

किसानों के मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, लखनऊ में होगा किसान आक्रोश मार्च का आयोजन

किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस सड़क पर आंदोलन करेगी। आंदोलन के अंतिम चरण में लखनऊ में विशाल किसान आक्रोश मार्च का भी आयोजन किया जायेगा। ब्लॉक स्तर पर किसानों के बीच जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता किसान जागरण करेंगे।

रायबरेली, एजेंसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के जिला-शहर अध्यक्षों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन यहां निर्णय लिया गया कि किसानों के मुद्दे पर पार्टी सड़क पर उतरेगी तथा आंदोलन के अंतिम चरण में लखनऊ में विशाल किसान आक्रोश मार्च का भी आयोजन किया जायेगा। पार्टी द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

यूपी कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक भुएमऊ अतिथि गृह के प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस की विचारधारा और इतिहास, राजनीतिक दर्शन, भारतीय संस्कृति और अध्यात्म पर भी गहन चर्चा हुई। इसमें कहा गया कि इसके साथ ही संगठन को ब्लॉक, न्याय पंचायत और ग्राम सभा स्तर पर भी मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बयान के मुताबिक चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में तय हुआ कि कांग्रेस जल्द ही प्रदेश व्यापी आंदोलन की घोषणा करेगी। आंदोलन की रूपरेखा में तय हुआ कि ब्लॉक स्तर पर किसानों के बीच जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता किसान जागरण करेंगे। इसमें कहा गया कि किसानों के मुद्दे पर ब्लॉक वार नुक्कड़ सभा, तहसीलवार कार्यक्रम तय हुए हैं। इस अभियान में दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का भी घेराव करेंगे। बयान में कहा गया कि इस किसान आंदोलन के अंतिम चरण में लखनऊ में विशाल किसान आक्रोश मार्च भी प्रस्तावित है।

किसानों के मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, लखनऊ में होगा किसान आक्रोश मार्च का आयोजन

पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसान मांग-पत्र भराकर किसानों की समस्याओं को इकट्ठा करेंगे और किसानों के मांग-पत्र को लेकर तहसील, जिला मुख्यालय और अन्य प्रशासनिक केंद्रों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश के हर इलाके के किसानों की समस्याओं को उठाने का भी निर्णय लिया गया गया है।

बयान में कहा गया कि प्रदेश में छुट्टा पशुओं की समस्या, गन्ना मूल्य बकाये का भुगतान, धान खरीद में बिचौलियों का आतंक, धान का दाम बढ़ाकर छत्तीसगढ़ की सरकार तरह 2500 रूपये प्रति कुंतल करने, आलू किसानों की समस्या, बुंदेलखंड में ओलावृष्टि और कर्ज वसूली के नाम पर भेजी जा रही नोटिसों, किसान आत्महत्या, पराली की समस्या, आगामी गेंहू खरीद जैसे प्रमुख मुद्दे इस अभियान के प्रमुख बिंदु होंगे।

किसानों के मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, लखनऊ में होगा किसान आक्रोश मार्च का आयोजन

बयान के मुताबिक प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को कांग्रेस की विचारधारा और उसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। बयान में कहा गया कि बूथ मैनेजमेंट के साथ फ्रंटल, विभाग और सेल को मजबूत करने का भी प्रशिक्षण प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन जिलाध्यक्ष गण और शहर अध्यक्षों को बूथ मैनेजमेंट करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बनी। प्रशिक्षण शिविर में जिला स्तर पर सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन पर जोर दिया गया और प्रतिभागियों को इसके बेहतर इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget