एक्सप्लोरर

UP News: अमरोहा पहुंची कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा, अजय राय बोले- 'नोटबंदी सबसे बड़ा भ्रष्टाचार'

Congress UP Jodo Yatra: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने भूमि अधिग्रहण को लेकर चार गुना मुआवजा का बिल पास किया था लेकिन उसके बावजूद यह सरकार नहीं सुन रही है.

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में यूपी जोड़ो यात्रा लेकर पहुंचे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि नोटबंदी सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है. इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि साल 2024 में हमारी कांग्रेस की सरकार आयेगी तो इसकी जांच कराई जाएगी और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय आज अमरोहा पहुंचे थे लेकिन उनको जब जानकारी मिली तो वह सीधे अमरोहा जनपद के गांव कुबी पहुंच गए और 302 दिन से लगातार धरने पर बैठे किसानों के धरने में शामिल हुए. इस दौरान अजय राय उनके साथ बैठे और उन्होंने पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी को इस लड़ाई में शामिल करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई हम आखरी दम तक लड़ेंगे जेल भी जाना पड़ा तो जरूर जाएंगे. 

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने भूमि अधिग्रहण को लेकर चार गुना मुआवजा का बिल पास किया था लेकिन उसके बावजूद यह सरकार नहीं सुन रही है और किसानों का शोषण हो रहा है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के सांसद के द्वारा फिर से उपराष्ट्रपति के अपमान पर चुप्पी साध ली और अयोध्या के बुलावे पर कहा कि अगर अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर बुलाया जाएगा तो हम जरूर जाएंगे.

वहीं पहलवान साक्षी मलिक के द्वारा कुश्ती को अलविदा कहने के मामले में उन्होंने कहा कि सीधे-सीधे पहलवान का अपमान हुआ है और यह सीधे सीधे हिंदुस्तान का अपमान है. इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम के द्वारा राम के बिना राजनीति संभव नहीं है इस सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम खुद काशी से आते हैं और हर हर महादेव हमारे यहां होता है.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज क्रिसमस का दिन है मेरी क्रिसमस होना चाहिए. वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा सनातन समाज का अपमान करने के मामले में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. अजय राय ने कहा कि अखिलेश यादव ने नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार बढ़ा है, जो बात कही है इसका मैं समर्थन करता हूं और सरकार आने पर नोटबंदी की जांच कराई जाएगी.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget