एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: धामी सरकार के 30 दिन पूरे, कांग्रेस बोली- सिर्फ घोषणाओं के तीस दिन, धरातल पर नहीं हुआ काम

उत्तराखंड की धामी सरकार के 30 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि इन 30 दिनों में सरकार ने सिर्फ घोषणाएं की हैं. धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है.

Uttarakhand Government: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार को 30 दिन पूरे हो गए हैं. पुष्कर सिंह धामी ने चार जुलाई को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. धामी सरकार को 30 दिन पूरी होने पर विपक्षी दल कांग्रेस ने निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि ये 30 दिन सिर्फ घोषणाओं के दिन रहे, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ. कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरते हुए कहा कि घोषणाएं करके प्रदेश आगे नहीं बढ़ता इसके लिए धरातल पर काम करना जरूरी है.

कांग्रेस के प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि तीन बार सीएम बदलकर बीजेपी को आने वाले चुनावों में बड़ी परेशानी होने वाली है. वहीं कांग्रेस के देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि धरातल पर इन 30 दिनों में कोई काम नहीं हुआ है, काम सिर्फ फाइलों तक ही सीमित रहा.

सीएम धामी ने बताया कि उनकी सरकार ने इन 30 दिनों में क्या-क्या फैसले लिए. इन 30 दिनों में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जहां एक ओर नौकरशाही में बड़े बदलाव किये. वहीं प्रदेश की कई विकास योजनाओं का शुभारंभ भी किया. एक नजर

  • सबसे पहले मुख्य सचिव ओमप्रकाश को हटाकर नई जिम्मेदारी एसएस संधू को सौंपी गई
  • धामी सरकार की पहली बैठक में लिए थे 6 संकल्प
  • भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन, राज्य की जनता को पारदर्शी, संवेदनशील एवं त्वरित सेवाएं प्रदान करना, 
  • युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, वैश्विक महामारी कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजनमानस की सुविधा हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ किया जाना
  • कोविड को देखते हुए कावड़ यात्रा स्थगित करना बड़ा फैसला
  • भू कानून और देवस्थानम बोर्ड पर कमेटियां गठित
  • पुलिस ग्रेड पे पर उप समिति गठित
  • सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जिलों में शिविरों के माध्यम से आम जनमानस को लाभान्वित किया जाना.
  • महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को स्वावलम्बी बनाना
  • दलित एवं पिछड़े कमजोर वर्ग का उत्थान एवं उन्नयन
  • कोविड से प्रभावितों को 200 करोड़ का राहत पैकेज
  • प्रदेश में कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लगभग 200 करोड़ का पैकेज
  • चिकित्सा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ का पैकेज
  • पैकेज के अंतर्गत अगले 5 महीने तक आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2-2 हजार रुपये हर महीना दिया जाएगा
  • स्वास्थ्य विभाग के ग्रुप सी एवं डी के कार्मिकों को 3-3 हजार रुपये और चिकित्सकों को 10-10 हजार रुपये की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जायेगी
  • हरिद्वार और पिथौरागढ़ में राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना की जायेगी
  • कोविड से प्रभावित परिवारों के निराश्रित बच्चों को सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत वात्सल्य योजना की मंजूरी. इसके अंतर्गत कोविड के कारण बच्चे के माता-पिता अथवा संरक्षक की मृत्यु होने पर बच्चे को 21 वर्ष तक 3 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे.
  • 30 दिसंबर 2021 तक प्रदेश में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा
  • अतिथि शिक्षकों का वेतन 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का फैसला
  • विभिन्न विभागों में लगभग 20-22 हजार रिक्त पदों और बैकलॉग के रिक्तियों सहित समस्त रिक्त पदों पर भर्ती करने का फैसला

ये भी पढ़ें:

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब सभी अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेगी 2500 रुपये की आर्थिक मदद

यूपी: बरेली से श्रावस्ती पहुंच गया फ्री फायर गेम का शौकीन बच्चा, पुलिस ने दोस्त के घर से किया बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP को रोकने के लिए अगर हमसे गठबंधन...', बिजनौर में असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस-सपा को ऑफर!
'BJP को रोकने के लिए अगर हमसे गठबंधन...', बिजनौर में असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस-सपा को ऑफर!
शामली धर्मांतरण केस में नया मोड़, आयुष मलिक के इस्लाम कबूल करने के बाद ‘घर वापसी’ का दावा
शामली धर्मांतरण केस में नया मोड़, आयुष मलिक के इस्लाम कबूल करने के बाद ‘घर वापसी’ का दावा
Varanasi News: बीएचयू के जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध मौत, हॉस्टल से सुसाइड नोट मिलने का दावा
वाराणसी: BHU के जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध मौत, हॉस्टल से सुसाइड नोट मिलने का दावा
Basti News: बस्ती में पिता का शव देखते ही सदमे से बेटे ने तोड़ा दम, एक साथ उठीं 2 अर्थियां
बस्ती में पिता का शव देखते ही सदमे से बेटे ने तोड़ा दम, एक साथ उठीं 2 अर्थियां

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget