एक्सप्लोरर

यूपी में मिशन-27 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, 17 मई को होगी संगठन सृजन कार्यशाला

Lucknow News: यूपी मिशन-27 के लिए कांग्रेस द्वारा लखनऊ स्थित नेहरू भवन में एक संगठन सृजन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है. पार्टी अब राज्य में बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करने की दिशा में तेजी से कदम उठा रही है. इसी क्रम में आगामी 17 मई को लखनऊ स्थित नेहरू भवन में एक संगठन सृजन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे.

यह कार्यशाला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की जा रही है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में देशभर में चल रहे संगठन सृजन अभियान को उत्तर प्रदेश में भी नए आयाम देने की कोशिश की जा रही है.

कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों और शहरों के कांग्रेस अध्यक्ष, जिला संयोजक, फ्रंटल संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भाग लेंगे. इस कार्यक्रम को एआईसीसी महासचिव और यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस सचिव धीरज गुर्जर, महिला कांग्रेस की चेयरपर्सन अलका लांबा, मीडिया विभाग प्रमुख पवन खेड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत, सेवादल के लालजी देसाई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब, एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी, वॉर रूम प्रभारी शशिकांत सैंथिल, ओबीसी विभाग के डॉ. अनिल जयहिंद, एससी विभाग के राजेश लिलोठिया, और अल्पसंख्यक विभाग प्रमुख सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सहित कई नेता संबोधित करेंगे.

अविनाश पांडेय ने बताया कि यह कार्यशाला पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है. उन्होंने कहा कि “हम ऐसा संगठन खड़ा करना चाहते हैं जो भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ जनता की मजबूत आवाज बने.”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पार्टी पांच स्तरीय संगठन तैयार कर रही है, जिसमें जिला, मंडल, ब्लॉक, न्याय पंचायत और बूथ है. उन्होंने कहा कि “हम अहमदाबाद अधिवेशन के फैसलों को तय समय में पूरा करेंगे और मुख्य संगठन के साथ-साथ फ्रंटल संगठनों को भी मजबूती देंगे.”

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी इन दिनों ‘भारत जोड़ो’ और ‘संगठन सृजन’ जैसे अभियानों के जरिए खुद को नए सिरे से खड़ा करने की कोशिश में जुटी है. उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में पार्टी की कमजोर स्थिति को देखते हुए संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस के लिए 2027 की राजनीति में निर्णायक साबित हो सकती है. इस कार्यशाला से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है और यह कार्यकर्ता स्तर पर जोश भरने का काम भी करेगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget