एक्सप्लोरर

UP Politics: पूर्व राष्ट्रपति 'वन नेशन वन इलेक्शन' समिति का बन सकते हैं अध्यक्ष, प्रमोद तिवारी बोले- 'देश में पहली बार...'

UP Politics: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने वन नेशन वन इलेक्शन बिल के लिए बनी कमेटी का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाए जाने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा ये गलत परंपरा है.

Pramod Tiwari on One Nation One Election: केंद्र सरकार ने  पांच दिवसीय संसद का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें 'वन नेशन वन इलेक्शन' (One Nation One Election) बिल पर चर्चा हो सकती हैं. इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसका अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) को बनाया गया है. इसे लेकर अब अब देश की सियासत गरमा गई है. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) ने कमेटी का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति को बनाए जाने के फैसले पर भी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि ये एक गलत परंपरा डाली जा रही है. 

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि "देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया नियमों और परंपराओं से चलती है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि मंत्रिपरिषद की सलाह पर राष्ट्रपति कभी भी एक निश्चित समय के बाद सत्र को बुला सकते हैं. लेकिन ये परंपरा मैं पहली बार देख रहा हूं कि अपना कार्यकाल पूरा कर चुके महामहिम राष्ट्रपति को सरकार के अधीन या सरकार के द्वारा गठित किसी समिति के अध्यक्ष बनाया हो, ऐसा पहले कभी हुआ हो ये याद नहीं आता है. आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है?" 

राष्ट्रपति को अध्यक्ष बनाने पर आपत्ति

प्रमोद तिवारी ने कहा कि "इस कमेटी का अध्यक्ष किसी सुप्रीम कोर्ट के जज को बनाया जा सकता था या फिर किसी और को भी ये जिम्मेदारी दी जा सकती थी लेकिन जानबूझकर महामहिम राष्ट्रपति को अपने अधीन कमेटी का अध्यक्ष बनाना गलत है, इन्होंने पार्लियामेंट के उद्घाटन के समय पहले कोविंद जी और अब वर्तमान महामहिम को दरकिनार कर राष्ट्रपति पद की गरिमा को कम करते हुए फीता काट दिया और अब ये गलत परंपरा डाल रहे हैं." 

'वन नेशन, वन इलेक्शन' के मुद्दे पर कांग्रेस नेता ने कहा कि "ये अभी हवा हवाई है. अभी इस पर कोई कंक्रीट स्वरूप नहीं आया है. ये समिति अपनी रिपोर्ट कब देगी ये भी नहीं पता. वर्तमान विधानसभाओं का क्या होगा? कर्नाटक में तो अभी कुछ दिन पहले ही चुनाव हुए हैं. इसलिए इन सब बातों पर कयास लगाने का कोई फायदा नहीं है. पहले पूरा स्वरूप आने दें फिर इस पर कांग्रेस अपनी प्रतिक्रिया देगी, लेकिन ये दिखाता है कि मोदी जी बहुत घबराएं हुए हैं." 

लोकतंत्र का गला घोंट रही है सरकार

संसद के विशेष सत्र बुलाने पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि "ये जुमले बाज सरकार है, इसका जुमला क्या है, किधर फेंक दे, कौन सी चीज़ फेंक दे कोई नहीं जानता. जब एक स्पेशल सेशन बुलाया जा रहा था तो क्या नेता विरोधी दल और दलों को बुलाकर एक बैठक नहीं करनी चाहिए थी. तमाम दलों के तमाम कार्यक्रम बन चुके हैं. क्या सबसे मिलकर इस पर चर्चा नहीं की जा सकती थी. ये सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर अमादा है. परंपराएं तोड़ रही है. नियमों की गलत व्याख्या कर रही है, अगर दो तिहाई बहुमत चाहिए तो राज्यसभा में तो ये पास नहीं करा पाएंगे."

 उन्होंने कहा कि "इंडिया की बैठक से ध्यान हटाने के लिए ये सब पासे फेंके गए हैं. लेकिन इंडिया अब एनडीए के लिए एक मैसेज लेकर आ रही है कि अपना बोरिया बिस्तर समेटो अब देश में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था आ रही है." 

Opposition Meeting: I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के बीच सामने आई खास तस्वीर, अखिलेश यादव के साथ नजर आए ये नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget