एक्सप्लोरर

Electoral Bonds Scheme: चुनावी बॉन्ड स्कीम पर आए SC के फैसले से गदगद हैं कांग्रेस सांसद, बीजेपी की बढ़ेंगी मुश्किलें?

Electoral Bonds Scheme News: सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राजनीति के वित्तपोषण के लिए लाई गई चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया है. इस पर कांग्रेस सांसद का बयान सामने आया है.

UP News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय करार दिया है. उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पार्टियों द्वारा लिए जाने वाले चंदे में पारदर्शिता आएगी और साथ ही लोगों को इस बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी. इसके साथ ही कांग्रेस सासंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बारे में मनमानी कर रही थी. वह लोगों से सब कुछ छिपाना चाहती थी, कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों लगातार इसकी मांग कर रही थी. यह फैसला भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत भारी पड़ेगा, क्योंकि उसके पास हजारों रुपये की रकम इसी माध्यम से आई है. इस फैसले से निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव होने में भी मदद मिलेगी.

वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन की तैयारी की समीक्षा के लिए आए हुए हैं. यहां उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा है कि यूपी की धरती पर राहुल गांधी की न्याय यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत होगा. राहुल गांधी की इस यात्रा के बाद यूपी में सियासी समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राजनीति के वित्तपोषण के लिए लाई गई चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया है. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि "यह संविधान प्रदत्त सूचना के अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करती है." इसे लेकर प्रधान न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत बोलने तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा कि नागरिकों की निजता के मौलिक अधिकार में राजनीतिक गोपनीयता, संबद्धता का अधिकार भी शामिल है.

UP Politics: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पर ओम प्रकाश राजभर ने किया बड़ा दावा, बढ़ी सियासी हलचल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एटा में 2022 में BJP की जीत, 2024 में सपा ने पलटी बाजी; क्या 2027 में भी जारी रहेगा बदलाव?
एटा में 2022 में BJP की जीत, 2024 में सपा ने पलटी बाजी; क्या 2027 में भी जारी रहेगा बदलाव?
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
ओपी राजभर ने अखिलेश को कहा भगोड़ा, कांग्रेस विवाद पर दिया बयान
ओपी राजभर ने अखिलेश को कहा भगोड़ा, कांग्रेस विवाद पर दिया बयान
'मुसलमान बेवजह समाजवादी पार्टी...', ओवैसी के बयान का ओपी राजभर ने किया समर्थन
'मुसलमान बेवजह समाजवादी पार्टी...', ओवैसी के बयान का ओपी राजभर ने किया समर्थन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget