एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, बोलीं- 100 दिन हों या साल, किसानों के लिए अंतिम सांस तक लड़ूंगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को मेरठ में आयोजित किसान महापंचायत में हिस्सा लिया. प्रियंका ने कहा कि वो किसानों के साथ हर वक्त खड़ी हैं.

मेरठ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को मेरठ में हुंकार भरी. यहां आयोजित किसान महापंचायत में उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने अंतिम सांस तक किसानों की लड़ाई लड़ने की बात भी कही. प्रियंका ने पंचायत में कहा कि वह अपनी अंतिम सांस तक किसानों के लिए लड़ती रहेंगी, चाहे वह 100 दिन हों या 100 साल. इसके अलावा उन्होंने किसानों से हर गांव से दिल्ली की सीमा पर जाकर विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह किया.

"पूंजीपतियों के लिए बनाया कानून" उन्होंने कहा, "आप कांग्रेस को हर जगह अपने साथ खड़े पाएंगे. जब भी आप मुसीबत में होंगे, हम आपके बगल में होंगे. आपकी लड़ाई हमारी लड़ाई है, और मैं अपनी आखिरी सांस तक आपके साथ रहूंगी." प्रियंका ने कहा कि ये कृषि कानून किसानों के हित में नहीं हैं. ये कानून सबसे बड़े हितधारकों, यानी किसानों से परामर्श किए बिना बनाए गए. कहते हैं, ये कानून किसानों के फायदे के लिए हैं, मगर सच्चाई इसके उलट है. ये कानून पूंजीपतियों के फायदे के लिए बनाए गए हैं.

"सरकार को किसानों की चिंता नहीं" प्रियंका ने आगे कहा, "100 दिनों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं, लेकिन सरकार को जरा भी इनकी चिंता नहीं है. यह सरकार वास्तव में प्रधानमंत्री के दोस्तों द्वारा चलाई जा रही है." कांग्रेस नेता ने गन्ना बकाया के भुगतान में देरी पर भी चिंता व्यक्त की और कहा, "सरकार के पास दो हवाई जहाज खरीदने के लिए पैसे हैं, लेकिन गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान ये नहीं करते. जब मेरे भाई राहुल गांधी ने आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के सम्मान में संसद में दो मिनट का मौन रखा, तो सत्तापक्ष का एक भी सदस्य खड़ा नहीं हुआ. क्या यह किसानों का अपमान नहीं है?"

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ट्रैक्टर पर बैठकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं और किसानों का स्वागत किया. प्रियंका उत्तर प्रदेश में लगातार 'किसान पंचायतों' में जाकर लोगों को संबोधित कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी: चाचा शिवपाल और अखिलेश यादव में तल्खी बरकरार, पारिवारिक कार्यक्रम में छुए पैर मगर...

किसान महापंचायत में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, कहा- बीजेपी सरकार किसानों का कर रही शोषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget