एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ का दावा- उत्तराखंड में डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंचेगी बीजेपी

Uttarakhand Elections:  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने एबीपी से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला किया और अपनी पार्टी की जीत को लेकर बड़ा दावा किया.

Uttarakhand Assembly Election 2022 :  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं. मसूरी में उन्होंने एबीपी गंगा से खास बात की और बीजेपी पर जमकर हमला किया. यही नहीं उन्होंने अपनी पार्टी की जीत को लेकर भी बड़ा दावा किया. गौरव वल्लभ ने कहा कि 10 मार्च को बीजेपी के विधायकों की संख्या डबल डिजिट में नहीं होगी. उनके विधायक एक इनोवा कार में ही सिमट कर रह जाएंगे. जबकि कांग्रेस के विधायकों को दो बड़ी-बड़ी बसों की जररुत पड़ेगी.  
 
500 रुपये में देंगे सिलेंडर
 
एबीपी से बात करते हुए गौरव वल्लभ ने उत्तराखंड के लिए अपनी पार्टी की रणनीति को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो चार धाम, चार काम, उत्तराखंडी स्वाभिमान के तहत चार लाख को रोजगार, पांच लाख परिवारों को चालीस हजार रुपए प्रतिवर्ष, गैस सिलेंडर के दाम 500 के अंदर और हर गांव, हर द्वार स्वास्थ्य सुविधा के साथ सरकार बनने के पहले साल 57 हजार सरकारी नौकरियां देने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से लोग लगातार जुड़ रहे हैं. उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र में बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई चुनावी मुद्दे शामिल हैं. 
 
चार धाम, चार काम मंत्रालय
 
उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र को प्रतिज्ञा पत्र इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसका मतलब है कि इसमें लिखी एक-एक बात को पूरा किया जाएगा. उत्तराखंड में 10 मार्च को बनने वाली कांग्रेस सरकार में चार धाम चार काम का अलग कैबिनेट मंत्री और एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शासन सचिव होगा और वह मंत्रालय कर साल अपना रिपोर्ट कार्ड उत्तराखंड के लोगों के सामने रखेगा.
 
बीजेपी पर भी बोला हमला
 
गौरव वल्लभ ने बीजेपी पर भी जोरदार तरीके से हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राज्य में तीन मुख्यमंत्रियों में से पहले तो बिना मैच खेले ही आउट हो गए, दूसरे कहां है किसी को नहीं पता और तीसरे मुख्यमंत्री खनन में व्यस्त हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अवैध खनन करने वालों, धर्म नगरी हरिद्वार में मेडिकल जांच में हुऐ घोटाले की जांच की जाएगी. राज्य में चुनाव के 6 दिन रह गए हैं पर प्रदेश की सरकार का घोषणा पत्र तक नहीं ला पाई. भाजपा को पता है कि अब वो सत्ता में नहीं आने वाली है. इसलिए घोषणा पत्र लाने की जरुरत ही नहीं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget