एक्सप्लोरर

'कांवड़ के नाम पर नेशनल हाइवे बंद हो जाता है', कांग्रेस नेता दानिश अली का विवादित बयान

Danish Ali News: कांग्रेस नेता दानिश अली ने कांवड़ यात्रा को लेकर बयान दिया है. पूर्व सांसद ने कहा कि एक समुदाय बाहर इबादत करे तो उस पर मुकदमा हो जाता है और दूसरे के लिए हाईवे बंद कर दिया जाता है.

यूपी के मुरादाबाद में कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी और पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने कांवड़ यात्रा को लेकर विवादित बयान देते हुए यूपी सरकार पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान शराब और मांस की दुकानें बंद करने के फैसले को पक्षपातपूर्ण बताते हुए इसका राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि एक समुदाय के इबादत करने पर मुकदमा हो जाता है तो वहीं कांवड़ के नाम पर हाईवे तक बंद कर दिया जाता है. 

दानिश अली ने कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे बंद किए जाने के फैसला पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी सरकार इस देश के बहुसंख्यक समाज के तुष्टिकरण में दिन रात लगी हुई है. संविधान सबको बराबर जीने का हक देता है. आप एक समुदाय को तो कह दोगे कि वो सड़क के बाहर साल में एक बार आकर इबादत करता है तो उस पर मुकदमा हो जाएगा और दूसरी तरफ आप पूरा नेशनल हाईवे बंद कर देते हैं. इसके साथ ही उन्होंने सरकार के स्कूल बंद करने के फैसले की भी आलोचना की. 

कांग्रेस नेता दानिश अली ने साधा निशाना
पूर्व सांसद ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार, भाजपा और आरएसएस पर बड़ा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने नोटबंदी के दौरान गरीब जनता को लाइनों में लगा दिया. उन्होंने भाजपा पर संविधान विरोधी होने और मनुस्मृति लागू करने की मंशा का भी गंभीर आरोप लगाया. दानिश अली ने कहा कि चुनावों में धांधली और कांवड़ यात्रा के दौरान लिए गए सरकारी फैसले पक्षपतापूर्ण है. 

दानिश अली ने कहा कि पीएम मोदी को गरीबों को लाइन में लगाने की आदत है. पहले नोटबंदी और अब वोटबंदी के जरिए. उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस को संविधान पर भरोसा नहीं है और वे मनुस्मृति लागू करना चाहते हैं. महाराष्ट्र और बिहार के चुनावों में धांधली हुई. बिहार में बाढ़ से प्रभावित गरीबों से प्रमाणपत्र मांगना हास्यास्पद है, जबकि पीएम अपनी डिग्री तक नहीं दिखाते. 

बता दें कि दानिश अली मुरादाबाद में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस के इस अभियान के तहत 16 जुलाई को मेरठ में भी एक सम्मेलन का आयोजन होना है. जिसमें ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष पार्टी हाईकमान से रूबरू होंगे. दानिश अली ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ लड़ेगी. 

शाहजहांपुर का छांगुर बाबा! शिव बनकर मुस्लिम युवक ने किया रेप, धर्मांतरण की कोशिश, कई हिन्दू लड़कियों को फंसाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget