एक्सप्लोरर

UP Politics: 'हिंदूओं को गाली देना एक फैशन सा' आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव से की ये मांग

UP News: हिंदुओं को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कड़ी आपत्ती जताई है. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उन्हें पार्टी से हटाए जाने की बात कही है.

Swami Prasad Maurya Controversial Statement: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अक्सर अपने विवादित बयानों से सियासत का पारा हाई करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं. जिसे लेकर चारों तरफ उनकी निंदा हो रही है. रामचरितमानस (Ramcharitmanas) प्रकरण के बाद सपा नेता ने हिंदू धर्म को धोखा बताया है. जिसे लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. वहीं अब अयोध्या के साधु-संतों समेत सपा के साथ इंडिया गठबंधन करने वाली कांग्रेस ने भी स्वामी प्रसाद पर निशाना साधा है.

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद को पार्टी से बेदखल करने की अपील करते हुए कहा कि 'हिंदूओं को गाली देना एक फैशन सा बन गया है. सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने तो हद ही कर दी. वह हर जगह पर रोज हिंदुओं को गाली देते हैं और हिंदू धर्म को अपमानित करते हैं. इस बार तो उन्होंने कमाल कर दिया, कह दिया हिंदू नाम का कोई धर्म ही नहीं है और अखिलेश जी चुप हैं.'

सपा से हो स्वामी प्रसाद मौर्य की विदाई 

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 'मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी को अब हिंदुओं के समर्थन और वोट की कोई जरुरत नहीं रह गई है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.' उन्होंने आगे कहा कि 'किसी धर्म को मानने वाले करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने का अधिकारी किसी को नहीं दिया जा सकता.' कड़े शब्दों में स्वामी प्रसाद का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है कि अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की विदाई कर देनी चाहिए.'

सपा नेता आई पी सिंह ने उठाया सवाल

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के नेता आई पी सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य को नसीहत दी है. उनका कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को धार्मिक मुद्दों पर हर दिन बोलने से बचना चाहिए. उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा 'आपने वर्षों पहले बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था, इसका यह मतलब कत्तई नहीं कि आप हिन्दू धर्म की लगातार आलोचना करें. आपने 5 वर्ष बीजेपी में रहते हुए ये मुद्दे नहीं उठाये. आपके ऐसे विचारों से पार्टी हरगिज सहमत नहीं हो सकती ये आपके निजी विचार हो सकते हैं.'

यह भी पढ़ेंः 
Lok Sabha Elections 2024: NDA में शामिल होने के सवाल पर जयंत चौधरी बोले- 'कई दल BJP से हाथ मिलाने में सहज नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

Embed widget